CTET Admit Card 2024 जारी, यहां देखें एक्जाम शेड्यूल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jul 2024 11:33 AM
CTET Admit Card 2024
CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जुलाई 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
CTET Admit Card 2024 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 या सीटीईटी (CTET) जुलाई 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
CTET Admit Card 2024 Out: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
‘CTET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड’ वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
यह आपको एक लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा, जहाँ आपको
आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण प्रदान करने होंगे
CTET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
भविष्य के संदर्भ के लिए CTET जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें
CTET Admit Card 2024: एक्जाम शेड्यूल
सीटीईटी (CTET) जुलाई 2024 परीक्षा 7 जुलाई को पूरे देश में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड मिलने के बाद, उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, समय, लिंग, श्रेणी, चुना गया पेपर, केंद्र, परीक्षा का माध्यम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देख सकेंगे.
CTET Admit Card 2024: आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
CTET Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
सीटीईटी (CTET) परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और 150 अंक होंगे. दो पेपर होंगे – पेपर 1 और पेपर 2 जिसमें बाल विकास, शिक्षाशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन/विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान शामिल होंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी.
CTET Admit Card 2024: किनके लिए है सीटेट परीक्षा
जो अभ्यर्थी I और V के बीच की कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 में शामिल होना होगा, जबकि जो अभ्यर्थी VI और VIII के बीच की कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर 2 में शामिल होना होगा. जो अभ्यर्थी I से VIII तक की कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर में शामिल होना होगा.
CTET Admit Card 2024: सीटेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड है जरूरी
प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा. किसी भी अभ्यर्थी को उचित प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें किसी भी तरह की विसंगति की जांच कर लें. यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










