Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी, 2.5 लाख कैंडिडेट्स पास
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Jan 2026 4:52 PM
Bihar STET रिजल्ट चेक करती स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bihar-stet.com पर जाना होगा.
Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bihar-stet.com पर जाना होगा.
STET 2025 में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों शामिल थे. पेपर 1 कक्षा 9 और 10 के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 2,46,415 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसमें 1,54,145 उम्मीदवार सफल हुए और पास प्रतिशत 62.56 रहा. वहीं पेपर 2 कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों के लिए था, जिसमें 1,95,799 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसमें 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए और सफलता प्रतिशत 52.17 रहा.
Bihar STET Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bihar-stet.com पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद BSEB STET Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें.
- लॉगिन करते रिजल्ट खुल जाएगा.
Bihar STET Result 2025 Check Here
Bihar STET Result 2025 कैसा रहा रिजल्ट?
दोनों पेपर मिलाकर कुल 4,42,214 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 2,56,301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. कुल पास प्रतिशत 57.96 रहा. यह परीक्षा CBT मोड में 14 अक्टूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी.
BSEB STET Passing Marks: कितनी है पासिंग मार्क्स?
| क्रम संख्या | श्रेणी | न्यूनतम पासिंग मार्क्स (प्रतिशत) |
|---|---|---|
| 1 | सामान्य वर्ग | 50% |
| 2 | पिछड़ा वर्ग | 45.5% |
| 3 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 42.5% |
| 4 | अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | 40% |
| 5 | दिव्यांग | 40% |
| 6 | महिला | 40% |
STET 2025 में पास होने के लिए अलग अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए थे. सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी थे.
यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें कैसे होता है एडमिशन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










