Bihar Polytechnic Result 2025 OUT: बिहार पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Jun 2025 5:36 PM

विज्ञापन

रिजल्ट चेक करने की सांकेतिक तस्वीर (RRB NTPC CBT 1 Result 2025)

Bihar Polytechnic Result 2025 OUT: बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा. इसके लिए परीक्षा 31 मई और 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

Bihar Polytechnic Result 2025 OUT: बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा. बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है. इसके लिए परीक्षा 31 मई और 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी.

बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) परीक्षा के माध्यम से राज्य के पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा पारा मेडिकल, पारा मेडिकल इंटर स्तरीय कोर्स में एडमिशन होता है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Bihar Polytechnic Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest notice पर जाएं.
  • अगले पेज पर BCEBEB Bihar Polytechnic Result 2025 पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट चेक करने के लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Polytechnic Result 2025 Direct Link: Check Here

Bihar Polytechnic Admission Counselling: काउंसलिंग की प्रक्रिया

बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) 2025 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया- जो भी छात्र प्रवेश परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने साथ आवश्यक दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी लानी होगी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद छात्रों को उनके द्वारा बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) परीक्षा 2025 में प्राप्त अंकों और रैंक के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी. काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

DU Admission Guide 2025: CUET के बाद Delhi University में एडमिशन कैसे मिलेगा? ऐसे बनती है Merit

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन