Bihar Board Wallah Topper: चाय वाले के बेटे राजीव ने 10वीं में रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर तनु को मैथ्स लगा आसान

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 May 2025 5:55 PM

विज्ञापन

Bihar Board Wallah Topper 2025

Bihar Board Wallah Topper 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस बार सबसे पहले 25 मार्च को जारी हुआ. वहीं बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी किया गया. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल में 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए हैं.

विज्ञापन

Bihar Board Wallah Topper 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल में 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्रों ने बिहार बोर्ड वाला क्लासेस (Bihar Board Wallah Classes) की मदद से टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. इन टॉपर्स में शामिल दो छात्रों की कहानी यहां जानेंगे. साथ ही ये भी देखेंगे कि बिहार बोर्ड वाला के टीचर्स छात्रों को कैसे मदद करते हैं.

Bihar Board Wallah Topper Story: चाय वाले के बेटे को शानदार मार्क्स

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का जब रिजल्ट आया तो बिहार के बांका जिला के रहने वाले राजीव रंजन की चर्चा हर तरफ हो रही थी. राजीव रंजन के पिता और चाचा चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाले राजीव ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है.

राजीव रंजन को बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 471 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. बिहार बोर्ड की तैयारी करने के लिए राजीव रंजन ने बिहार बोर्ड वाला कोचिंग की मदद ली. राजीव बताते हैं कि बिहार बोर्ड वाला के टीचर्स ने उन्हें सभी डाउट क्लियर कराने में काफी मदद करते थे. यही वजह है कि उन्हें बिहार बोर्ड में टॉपर्स लिस्ट में स्थान मिल पाया.

Bihar Board 12th Topper Tannu: गोपालगंज की तनु टॉपर्स लिस्ट में

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में गोपालगंज के एक छोटे से गांव की रहने वाली तनु कमारी ने कमाल कर दिया है. तनु कुमारी को बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 480 मार्क्स प्राप्त हुए. बिहार बोर्ड 10वीं में 96 फीसदी मार्क्स लाने वाले तनु ने बिहार बोर्ड वाला से पढ़ाई की.

तनु कुमारी बताती हैं कि उनके घर के आस-पास कोई बड़ी कोचिंग नहीं थी. स्कूल से भी कुछ खास मदद नहीं मिल पा रही थी. ऐसे में उन्होंने बिहार बोर्ड वाला का ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन किया. तनु कुमारी को बिहार बोर्ड में मैथ्स सबसे कठिन लगता था. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उन्हें बिहार बोर्ड वाला की मदद से मैथ्स सबसे आसान लगने लगा. तनु को मैथ्स में 96 मार्क्स प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें: Bihar Board Topper 2025: किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर बनीं टॉपर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन