38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Rajasthan Board Admit Card Released: आरबीएसई कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Board Admit Card Released: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan Board Admit Card Released: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान ने राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है. आरबीएसई कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और उम्मीदवारों के लिए आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. आगे पढ़ें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के का तरीका और डायरेक्ट लिंक.

प्राइवेट स्टूडेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड

प्राइवेट स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं.

Rajasthan Board Admit Card 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 प्रैक्टिकल परीक्षा लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

Rajasthan Board 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी. समय अवधि सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक है. बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

Also Read: GATE 2023 Response Sheet आज , डाउनलोड करने का तरीका, रिजल्ट डेट समेत जरूरी डिटेल्स जानें
Also Read: JEE Main 2023 Session 2 रजिस्ट्रेशन लिंक अबतक एक्टिव नहीं, एनटीए ने कैंडिडेट्स को जारी की चेतावनी
Rajasthan Board प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

Rajasthan Board Practical Exam Admit Card 2023 डाउनलोड करनें के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें