पोहा, ओट्स, 2 अंडे… NIT पटना के छात्रों का हेल्दी नाश्ता, वीडियो हुआ वायरल
NIT पटना का फूड
NIT Patna Mess Food: पटना NIT न सिर्फ अपनी पढ़ाई के लिए जाना जाता है बल्कि फूड और कैंपस लाइफ के लिए भी फेमस है. यहां का खानपान बहुत अच्छा है. NIT Patna के मेस में हेल्दी फूड मिलता है.
NIT Patna Mess Food Viral: इंजीनियरिंग कॉलेजों की चर्चा अक्सर पढ़ाई और प्लेसमेंट को लेकर होती है, लेकिन NIT पटना इन दिनों अपने हॉस्टल के खानपान को लेकर भी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर NIT पटना के एक छात्र ने हेल्दी ब्रेकफास्ट का वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स की इस पर प्रतिक्रिया आ रही है.
वीडियो के अनुसार, NIT पटना के छात्रों को सुबह के नाश्ते में पोहा, ओट्स की खीर, ब्रेड के साथ बटर या जैम, अंकुरित अनाज, केला और दो उबले हुए अंडे दिए जाते हैं. हर दिन का मेन्यू अलग-अलग होता है. लेकिन फल और अंकुरित जैसी चीजें कॉमन होती है. छात्रों को बैलेंस और प्रोटीन फूड देने के उद्देश्य से NIT पटना का ये मेन्यू तैयार किया गया है.
क्या-क्या मिलता है नाश्ते में?
- पोहा
- ओट्स की खीर
- ब्रेड और बटर/जैम
- अंकुरित अनाज
- केला
- दो उबले हुए अंडे
कौन हैं वीडियो बनाने वाले छात्र?
यह वीडियो NIT पटना के छात्र प्रणव (Pranav) ने शेयर किया है. वे सोशल मीडिया पर NIT पटना की कैंपस लाइफ, हॉस्टल फूड, छात्र जीवन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाते हैं. इसके अलावा वे JoSAA काउंसलिंग, NIT एडमिशन और इंजीनियरिंग कॉलेजों से जुड़ी जानकारी भी छात्रों तक पहुंचाते हैं.
2.39 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
प्रणव द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो पर अब तक करीब 2 लाख 39 हजार (2.39 लाख) व्यूज आ चुके हैं. वहीं हजारों छात्रों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है.
NIT पटना का यह वीडियो उन छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित हो रहा है, जो JoSAA काउंसलिंग के जरिए NIT में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं और कैंपस लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं.
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी है. कुछ लोगों ने नाश्ते की तारीफ की, तो कुछ ने इसे लेकर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने लिखा इतना भारी नाश्ता करूंगा तो दोपहर में भूख ही नहीं लगेगी. वहीं दूसरे यूजर ने सलाह दी कि ब्रेड, भुजिया और चाय हटाकर पोहा की मात्रा थोड़ी कम कर दी जाए तब ये क्वालिटी फूड और डाइट के हिसाब से बेहतर होगा. एक अन्य यूजर ने कहा कि सोचो हमारा स्टैंडर्ड कितना लो है जो हम इस ब्रेकफास्ट को हेल्दी बता रहे हैं. एक यूजर ने मेस की फीस पूछी.
यह भी पढ़ें- 100-150 गोलगप्पे और दो समोसे, NIT जमशेदपुर Mess में शाम के स्नैक्स में क्या-क्या मिलता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए