जल्द शुरू होगी NEET UG काउंसलिंग, MCC ने दिया अपडेट, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

NEET स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NEET UG Counselling 2026: NEET UG 2026 में सफल कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अगले कुछ दिनों में काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सकती है. काउंसलिंग 7 अगस्त से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
NEET UG Counselling 2026: NEET UG 2026 में सफल हुए लाखों कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर सकती है. फिलहाल ऑफिशियल वेबसाइट- mcc.nic.in पर "Will Update Soon" का मैसेज दिख रहा है. इससे माना जा रहा है कि पूरा कार्यक्रम जल्द अपलोड किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है. डिटेल्ड शेड्यूल 31 जुलाई या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है. इसके बाद कैंडिडेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कॉलेज और कोर्स चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.
स्वास्थ्य मंत्री ने किया तैयारियों की समीक्षा
काउंसलिंग शुरू होने से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 29 जुलाई को तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक आयोजित की गई. बैठक में काउंसलिंग शेड्यूल, डिजिटल व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और Grievance Redressal Mechanism पर विस्तार से चर्चा हुई.
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

कब जारी हो सकता है पहला सीट अलॉटमेंट?
संभावित कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. सीट मिलने वाले कैंडिडेट्स को 31 अगस्त 2026 तक संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. इसी दौरान डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और एडमिशन से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी.
एमसीसी 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (NEET AIQ) की मेडिकल और डेंटल सीटों की काउंसलिंग कराएगी. इसके अलावा उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली अन्य सीटों की प्रक्रिया भी वही संचालित करेगी. वहीं 85 प्रतिशत राज्य कोटा की सीटों पर संबंधित राज्यों के काउंसलिंग अथॉरिटी अलग से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे.
ये भी पढ़ें: BSc Nursing के बाद पाना चाहते है सरकारी नौकरी, जाने टॉप 5 करियर ऑप्शन
ऐसे पूरी होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद कैंडिडेट अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन करेंगे. निर्धारित समय सीमा के भीतर चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.
सीटों का आवंटन NEET UG रैंक, कैंडिडेट्स की प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा. सीट मिलने पर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फीस जमा करनी होगी.
काउंसलिंग से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और रैंक लेटर.
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक
इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) का भी जरूरत पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: भारत से विदेश तक सफलता की उड़ान, हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन बदल रही युवाओं का भविष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










