ePaper

MPBSE MP Board 10th Result 2025: जारी हो रहा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर पाएं

Updated at : 06 May 2025 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
MPBSE MP Board 10th Result 2025

MPBSE MP Board 10th Result 2025

MPBSE MP Board 10th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही ये लिंक एक्टिव हो जाएंगे. सही जानकारी और मार्कशीट डाउनलोड के लिए इन वेबसाइट्स पर विजिट करें.

विज्ञापन

MPBSE MP Board 10th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन कई वेबसाइट्स के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं. इस बार बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट (MPBSE MP Board 10th Result 2025)

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी होगा. इसके अलावा छात्र mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर एक वेबसाइट स्लो या डाउन हो, तो दूसरी से रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- MP Board 10th Result 2025 OUT Soon Live: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, सीधे फोन में पाएं मार्कशीट, देखें आसान तरीका

डिजिलॉकर और एसएमएस पर रिजल्ट (MPBSE MP Board 10th Result 2025)

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही हो, तो छात्र डिजिलॉकर ऐप से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, SMS के जरिए भी रोल नंबर भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है. ये सभी सुविधाएं रिजल्ट के दिन छात्रों की सुविधा के लिए दी गई हैं.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025: वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, यहां मिलेगी MP बोर्ड की मार्कशीट

MP Board 10th 12th Result 2025 OUT Soon: कैसे चेक करें? 

MP Board 10th 12th Result 2025 OUT Soon आने के बाद इस प्रकार चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले वेब पेज पर आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in पर जाएं
  • निर्धारित अनुसार mpbse.nic.in HSSC रिजल्ट 2025 टैब पर क्लिक करें
  • अब लिंक पर क्लिक करने पर, आपको सही विवरण के साथ खाली फील्ड भरने होंगे
  • सेक्योरिटी कोड फिल करें और फिर सबमिट टैब पर क्लिक करें
  • स्कोर चेक करें और फिर भविष्य के लिए मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करें.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola