डॉक्टर अपराधी नहीं हैं... स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग के बीच FAIMA ने वाटर कैनन का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

MBBS स्टूडेंट का प्रोटेस्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MBBS Intern Stipend Protest: FAIMA ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है. मध्य प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. उनकी मांग है कि स्टाइपेंड की राशि बढ़ाई जाए.

विज्ञापन

MBBS Intern Stipend Protest: देशभर में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग तेज हो रही है. मध्य प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक जूनियर डॉक्टर इस मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि उनकी स्टाइपेंड 30,000 रुपये प्रति महीने की जाए. इस प्रोटेस्ट में डॉक्टरों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग की FAIMA ने निंदा की है और कहा कि ये डॉक्टर्स हैं, कोई क्रिमिनल नहीं.

विज्ञापन

FAIMA ने कहा- Doctors Are Not Criminal

इस बीच FAIMA ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है. संगठन ने कहा कि ये डॉक्टर हैं, अपराधी नहीं. ये स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रोफेशनल हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं.


FAIMA ने प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में कहा कि उचित स्टाइपेंड की मांग जायज है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है. संगठन ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों को बल प्रयोग से दबाने के बजाय उनका सम्मान किया जाना चाहिए.

किन-किन राज्यों में MBBS स्टाइपेंड बढ़ा जाने की मांग उठी है?

मध्य प्रदेश में 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग

भोपाल में MBBS इंटर्न डॉक्टर मौजूदा 14,337 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति महीने करने की मांग कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इसका लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है. भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) का स्टाइपेंड NMC के अनुसार, 13,409 रुपये है.

उत्तराखंड में भी इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन

उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां इंटर्न डॉक्टरों को फिलहाल करीब 17,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलता है. डॉक्टर इसे बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति महीने करने की मांग कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में भी डॉक्टरों की मांग

जम्मू-कश्मीर में भी मेडिकल कॉलेज (जैसे अनंतनाग और राजौरी) के इंटर्न डॉक्टर 12,000- 12,500 रुपये से स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (Sarkari Medical College) की स्टाइपेंड 12,300 रुपये है.

FMGE परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी प्रोटेस्ट

हाल ही में दिल्ली के गौतम नगर इलाके में FMGE परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी प्रोटेस्ट हुआ था. 8 दिनों तक चला यह प्रोटेस्ट NBEMS द्वारा स्टूडेंट्स के सभी मांगों को स्वीकार करने के बाद खत्म हुआ.

डॉक्टरों की मांग, स्टाइपेंड बढ़ाई जाए

डॉक्टरों की मुख्य मांग मौजूदा स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह करने की है. FAIMA ने डॉक्टरों के लिए सम्मान, उनके काम की कद्र और उनके अधिकारों का सम्मान करने की अपील की है.

NMC द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टाइपेंड

कॉलेज का नामराज्यUG स्टाइपेंड
Government Medical College, Udhampurजम्मू-कश्मीर₹12,300
Government Medical College, Dodaजम्मू-कश्मीर₹12,300
Government Medical College, Kathuaजम्मू-कश्मीर₹12,300
Government Medical College, Srinagarजम्मू-कश्मीर₹12,300
Government Medical College, Jammuजम्मू-कश्मीर₹12,300
Sher-I-Kashmir Institute of Medical Sciences, Srinagar (SKIMS)जम्मू-कश्मीर₹12,300
Government Medical College, Rajouriजम्मू-कश्मीर₹12,300
Government Medical College, Baramullaजम्मू-कश्मीर₹12,300
Acharya Shri Chander College of Medical Sciences, Jammuजम्मू-कश्मीर₹12,300
Mahaveer Institute of Medical Sciences & Research, Bhopalमध्य प्रदेश₹13,928
Shyam Shah Medical College, Rewaमध्य प्रदेश₹13,409
Index Medical College Hospital & Research Centre, Indoreमध्य प्रदेश₹12,760
Netaji Subhash Chandra Bose Medical College, Jabalpurमध्य प्रदेश₹12,760
Gandhi Medical College, Bhopalमध्य प्रदेश₹13,409
Government Medical College, Shivpuriमध्य प्रदेश₹13,409
Government Medical College, Khandwaमध्य प्रदेश₹13,928
Government Medical College, Ratlamमध्य प्रदेश₹12,760
Government Medical College, Satnaमध्य प्रदेश₹13,409
Sri Aurobindo Medical College & Post Graduate Institute, Indoreमध्य प्रदेश₹12,760
Ruxmaniben Deepchand Gardi Medical College, Ujjainमध्य प्रदेश₹12,760
Gajra Raja Medical College, Gwaliorमध्य प्रदेश₹13,928
Government Medical College, Shahdolमध्य प्रदेश₹13,409
Government Medical College, Vidishaमध्य प्रदेश₹13,409
Government Medical College, Datiaमध्य प्रदेश₹13,928
Amaltas Institute of Medical Sciences, Dewasमध्य प्रदेश₹13,409
Chirayu Medical College & Hospital, Bhopalमध्य प्रदेश₹13,928
L.N. Medical College & Research Centre, Bhopalमध्य प्रदेश₹12,000
M G M Medical College, Indoreमध्य प्रदेश₹13,409
Bundelkhand Medical College, Sagarमध्य प्रदेश₹13,409
Government Medical College, Chhindwaraमध्य प्रदेश₹13,928
Government Medical College, Haldwaniउत्तराखंड₹17,000
Doon Medical College, Dehradunउत्तराखंड₹17,000
Himalayan Institute of Medical Sciences, Dehradunउत्तराखंड₹17,000
Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences, Dehradunउत्तराखंड₹17,000
Veer Chandra Singh Garhwali Government Medical Sciences & Research Institute, Srinagar, Pauri Garhwalउत्तराखंड₹17,000


ये भी पढ़ें: DTU का टॉप BTech ब्रांच, Amazon और Google में प्लेसमेंट का मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola