UP में SDM और DSP बनने का मौका, 125 रुपये आवेदन फीस, जानें पूरी डिटेल्स
UPPSC ऑफिस बैकग्राउंड और कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP PCS 2026 Exam Application: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक सेवा में नौकरी पाने का मौका आ गया है. यूपी पीसीएस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है. इस बार 500 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
UP PCS 2026 Exam Application: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से हर साल प्रशासनिक सेवा परीक्षा (UP PCS Exam) का आयोजन किया जाता है. इस साल के यूपी पीसीएस परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा. इसमें आवेदन का तरीका, फीस, योग्यता और आयु सीमा जैसी पूरी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
यूपी पीसीएस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया (UP PCS 2026 Exam Application) 25 जून 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2026 तक का समय मिला है. इस परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
Highlights
UP PCS 2026 Exam Application: ऐसे करें आवेदन
- यूपी पीसीएस 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं.
- अगले पेज पर CLICK HERE TO APPLY COMBINED STATE / UPPER SUBORDINATE SERVICES (PCS) EXAM-2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Online Application पर जाएं.
- अगले पेज पर OTR रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा.
- पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स OTR नंबर डाल सकते हैं.
- अब सारी डिटेल्स भरकर आवेदन फॉर्म भरें.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले सकते हैं.
UP PCS 2026 Exam Application Form यहां डायरेक्ट आवेदन करें.
What is OTR: क्या है OTR?
यूपी पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए ओटीआर जरूरी है. OTR का फुलफॉर्म वन टाइन रजिस्ट्रेशन है. यह एक प्रक्रिया है जिसमें एक बार OTR प्रोफाइल बन जाने के बाद, जब भी कोई नई सरकारी नौकरी निकलती है, तो आपको बार-बार पूरा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ OTR नंबर की मदद से जल्दी फॉर्म भर सकते हैं.

UP PCS 2026 Application Fees: कितनी है आवेदन फीस?
यूपी पीसीएस परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए फीस का भुगतान करना जरूरी है. इसमें जनरल, ओबीसी और EWS के लिए एप्लीकेशन फीस 125 रुपये है. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 65 रुपये है. इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 25 रुपये फीस जमा करके आवेदन कर सकते हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.
UP PCS Eligibility and Age Limit: कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी पीसीएस में आवेदन (UP PCS 2026 Exam Application) करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए. इसमें उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
UP PCS Selection Process: कैसे होगा चयन?
UPPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीसीएस में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन स्तर की परीक्षा से होगा. इसमें सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें एक ही दिन में दो पेपर होते हैं, जिनमें टिक-मार्क (MCQ) वाले सवाल आते हैं.
- पहला पेपर (जीएस): इसमें इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स आता है. इसी के नंबरों से आप पास या फेल होते हैं.
- पहला पेपर (जीएस): इसमें इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स आता है. इसी के नंबरों से आप पास या फेल होते हैं.
प्रीलिम्स में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स में शामिल होना होता है. इसमें आपको स्कूल-कॉलेज की तरह लिखकर उत्तर (Descriptive) देने होते हैं. मेन्स में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होता है. इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होता है.
UP PCS 2026 Official Notification PDF Check Here
इन पदों पर होंगी भर्तियां
- डिप्टी कलेक्टर (SDM)
- डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)
- ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO)
- असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO)
- असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर)
- जिला होमगार्ड कमांडेंट
- ट्रेजरी/अकाउंट्स ऑफिसर
- गन्ना निरीक्षक और असिस्टेंट शुगर कमिश्नर
- जिला गन्ना अधिकारी
- जेल अधीक्षक
- मैनेजर (क्रेडिट और मार्केटिंग)
- एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-I/असिस्टेंट नगर आयुक्त
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और समकक्ष पद
- असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
- सीनियर लेक्चरर (DIET)
- स्टैटिस्टिकल ऑफिसर
- कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
- जिला खाद्य विपणन अधिकारी
- एरिया राशनिंग ऑफिसर
- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
- नायब तहसीलदार
- जिला पंचायत राज अधिकारी
- जिला समाज कल्याण अधिकारी
- जिला आपूर्ति अधिकारी
- पैसेंजर/गुड्स टैक्स ऑफिसर
- जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी
- क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार (सहकारी)
- सब-रजिस्ट्रार
- जिला प्रोबेशन अधिकारी
- जिला प्रशासनिक अधिकारी
- जिला कार्यक्रम अधिकारी
- श्रम प्रवर्तन अधिकारी
- आबकारी निरीक्षक
- बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO)
- फूड सेफ्टी ऑफिसर
- डिप्टी जेलर
- तकनीकी सहायक (भूविज्ञान/भूभौतिकी)
- सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी
- केमिस्ट
- ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कंप्यूटर)
- प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
- लॉ ऑफिसर
सैलरी डिटेल्स
UP PCS 2026 के जरिए जिन पदों पर भर्ती होगी, उनमें ज्यादातर पद अच्छे वेतन वाले हैं. इन पदों की सैलरी 6वें वेतन आयोग के अनुसार तय की गई है. अधिकांश पदों का पे स्केल 9,300 रुपये से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,600 रुपये) से लेकर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये (ग्रेड पे 5,400 रुपये) तक है. सिर्फ नायब तहसीलदार का ग्रेड पे बाकी पदों से थोड़ा अलग है. वैकेंसी की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP PCS 2026 के लिए आवेदन शुरू, 500 पदों पर होगी भर्तियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










