UP Police SI Recruitment 2025: यूपी में खुला नौकरियों का पिटारा, पुलिस विभाग में 26000 से ज्यादा वैकेंसी, यहां करें आवेदन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Mar 2025 8:25 AM
UP Police SI Recruitment 2025 (BG Photo Credit: UPPRPB)
UP Police SI Recruitment 2025: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से दारोगा समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 26000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.
UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर, जेल वार्डन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 26000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी.
यूपी पुलिस में निकली इस वैकेंसी के लिए फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. इसमें आवेदन शुरू होन के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.
UP Police SI Recruitment 2025 Application: ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद UP Police PRPB Constable, Jail Warden, Sub Inspector SI Daroga Upcoming Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर जाना होगा.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
UP Police SI Recruitment Details: पदों के अनुसार वैकेंसी
| पोस्ट नाम | कुल पदों की संख्या |
|---|---|
| यूपी पुलिस कांस्टेबल पीएसी 2025 | 9837 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल स्पेशल फोर्स | 1341 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल महिला बटालियन | 2282 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस | 3245 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल पीएसी आर्म्ड फोर्स | 2444 |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल माउंटेड पुलिस (घुड़सवार) | 71 |
| यूपी पुलिस जेल वार्डन | 2833 |
| यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) सिविल पुलिस | 4242 |
| यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) महिला पीसी बदायूं / गोरखपुर / लखनऊ | 106 |
| यूपी पुलिस प्लाटून कमांडर | 135 |
| यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पेशल फोर्स | 60 |
UP Police SI Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी पुलिस की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स के पदों के अनुसार योग्यता की डिटेल्स देख सकेंगे. हालांकि, जेल वार्डन के पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है. वहीं, सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ग्रेजुएट होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहां सबसे पहले करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










