SSC CGL Exam 2025: 14582 पदों पर भर्ती, इनकम टैक्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Aug 2025 9:35 AM

विज्ञापन

MPPSC Admit Card 2025 OUT

SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल भर्ती की परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स को पदों की जानकारी होनी चाहिए. एसएससी सीजीएल परीक्षा कुल 14582 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली है.

विज्ञापन

SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के तहत कुल 14582 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में Group B और Group C पदों के लिए की जाएगी.

इन पदों के लिए उम्मीदवारों से 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे. परीक्षा में चयन होने पर उम्मीदवारों को केंद्रीय सेवाओं में विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किया जाएगा. वैकेंसी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

SSC CGL Exam 2025: कैटेगरी वाइज डिटेल्स

SSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 14582 पदों में से अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद इस प्रकार आरक्षित हैं. SSC CGL Exam भर्ती में वर्गवार पदों की संख्या इस प्रकार है: अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए 6183 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2167 पद आरक्षित हैं. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 1088 पद मिले हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3721 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1423 पद निर्धारित किए गए हैं.

टियर-1 (CBT परीक्षा) 1 घंटे की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे, जो 4 सेक्शन में बंटे होंगे. इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से सवाल होंगे. हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. टियर-2 (मुख्य परीक्षा) में पेपर-I सभी के लिए अनिवार्य है. इसमें गणित, रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल नॉलेज, कंप्यूटर स्किल और डेटा एंट्री शामिल होंगे. पेपर-II सिर्फ JSO पोस्ट के लिए होगा.

SSC Exam Date: कब होगी कौन सी परीक्षा?

SSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की तिथियां इस प्रकार हैं: टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा, जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी. स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ की परीक्षा 6, 7 और 8 अगस्त को होगी. इसके अलावा, हिंदी अनुवादक परीक्षा (पेपर-1) की तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें: IIT-NIT नहीं, फिर भी TCS और Deloitte में प्लेसमेंट, Highest Salary पैकेज 46 LPA

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola