ePaper

SBI PO Recruitment 2024: एसबीआई में पीओ बनने का सुनहरा मौका, 600 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू

Updated at : 27 Dec 2024 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri- SBI PO

Sarkari Naukri- SBI PO

SBI PO Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 600 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं, ऐसे में यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स.

विज्ञापन

SBI PO Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 600 पदों पर नियुक्ति होगी. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एसबीआई पीओ के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 8 और 15 मार्च को होगी. ऐसे में यहां देखें आवेदन की प्रक्रिया और इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

SBI PO Recruitment के लिए क्या है योग्यता?

एसबीआई की इस भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन करबसक्त हैं जिनके पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हो. हालांकि अगर आपने ग्रेजुएशन के आखिरी सेमेस्टर में हैं तो भी आप आवेदन करने के योग्य हैं. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो इसके लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए विशेष छूट है.

SBI PO के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको SBI PO Recruitment 2024 का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. आपका फॉर्म सबमिट होकर आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

SBI PO परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?

एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा में कुल चार चरणों की प्रक्रिया होती है. सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होती है, इसे हो पास करते हैं वे फिर मेंस परीक्षा में शामिल होते हैं, और इसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है. प्रीलिम्स की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है जिसमें अंग्रेजी से 30, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड से 35, और डिजनिंग से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं. वहीं मेंस की परीक्षा 250 अंकों की होती है जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव फॉर्म में होते हैं.

SBI PO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए का आवेदन शुल्क देना है, वहीं एससी, एसटी वर्ग के लोगों को इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

SBI PO को कितनी मिलती है सैलरी?

एसबीआई में पीओ के पद पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को 48,480 रुपए प्रति माह बेसिक वेतन मिलेगा.

Also Read: RRC SER Recruitment: रेलवे में 1785 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Also Read: Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में 8000 पदों पर बंपर बहाली, जल्द कर लें तैयारी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola