SBI PO Main Result 2025 OUT: स्टेट बैंक पीओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 May 2025 7:06 PM
SBI PO Recruitment 2025
SBI PO Main Result 2025 OUT: स्टेट बैंक पीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा मे शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SBI PO Main Result 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा मे शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टेट बैंक पीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bank.sbi पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हो गई है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 जनवरी 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए मेन्स परीक्षा अप्रैल और मई में आयोजित की गई थी. मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
SBI PO Main Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर State Bank of India SBI Probationary Officers PO Recruitment 2024 Phase I Pre Result Mains Result for 600 Post के लिंक पर जाना होगा.
- अब Result पीडीएफ फॉर्मेट मे खुलेगा.
- रिजल्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
SBI PO Exam Details: कुल 600 पदों पर परीक्षा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 240 पदों पर, ओबीसी के लिए कुल 158 पदों, EWS के कुल 58 पदों पर, एससी के 87 और एसटी के 57 पदों पर भर्तियां होंगी.
ये भी पढ़ें: Bihar Board Topper 2025 किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर बनीं टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










