Sarkari Naukri 2025: BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 113500, यहां तुरंत करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 May 2025 2:13 PM
Sarkari Naukri 2025
Sarkari Naukri 2025: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बीटेक डिग्री रखने वालों के लिए जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकली है. इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 1,13,500 रुपये मिलेंगे.
Sarkari Naukri 2025: इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है. बता दें कि ये वैकेंसी जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से निकली है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को जम्मू कश्मीर एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा.
जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 को शुरू हुई. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 जून 2025 तक का समय मिला है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
Sarkari Naukri 2025 for BTech: जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी
- जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jkssb.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद JKSSB JE Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें.
JKSSB JE Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
एप्लीकेशन फीस
जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल और अन्य राज्य के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 600 रुपये देने होंगे. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 500 रुपये जमा करने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.
कितनी होगी सैलरी?
JKSSB की तरफ से निकली इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर हर महीने 35,900 रुपये से 1,13,500 रुपये मिलेंगे. इसमें सैलरी पे लेवल 6E के तहत मिलेगी. बता दें कि इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से होगा.
ये भी पढ़ें: बिहार में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आज है अंतिम तारीख, जल्द करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










