राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Dec 2025 12:56 PM

विज्ञापन

RSSB Driver Answer Key 2025 (सांकेतिक फोटो)

RSSB Driver Answer Key 2025: राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSSB Driver Answer Key 2025: राजस्थान में ड्राइवर पद पर भर्ती का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने ड्राइवर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इससे कैंडिडेट्स अपने जवाबों की मिलान कर सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने सवाल सही हुए हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मार्च 2025 तक का समय मिला था. इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 23 नवंबर 2025 को हुआ था. इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है.

RSSB Driver Answer Key 2025: आंसर की चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: rssb.rajasthan.gov.in
  • होमपेज पर Candidate Corner या Answer Key सेक्शन में जाएं.
  • यहां Driver Recruitment 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने प्रश्न-पत्र के अनुसार सही आंसर की PDF डाउनलोड कर लें.
  • अब अपने OMR/Response Sheet के साथ सभी सवालों की मिलान करें.
  • अगर किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय में ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करें.

Rajasthan RSSB Driver Answer Key 2025 Check Here

ऑब्जेक्शन का मौका

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आंसर की (RSSB Driver Answer Key 2025) पर कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा. अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के जवाब पर आपत्ति है, तो वह निश्चित समय सीमा में ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है. इन ऑब्जेक्शंस की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा. यानी रिजल्ट जारी होने में कुछ समय और लग सकता है लेकिन आंसर की मिलने से कैंडिडेट्स का अनुमान साफ हो जाता है.

यह भी पढ़ें: छूट न जाए रेलवे की ये भर्ती, 2500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 35400 रुपये

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola