NALCO में नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Published by : Smita Dey Updated At : 25 May 2026 8:56 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NALCO Recruitment 2026: NALCO में 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए शानदार अवसर है. नॉन-एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर कुल 268 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जानें कैसे करें अप्लाई.

विज्ञापन

NALCO Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं, या आपके पास आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री है और आप केंद्र सरकार की किसी बड़ी कंपनी (PSU) में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. भारत सरकार की फेमस नवरत्न कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के 268 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्तियां मुख्य रूप से नालको के दामनजोड़ी (ओडिशा) स्थित माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई हैं. 

जरूरी तारीख 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 21 मई 2026 
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 10 जून 2026 
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 10 जून 2026

NALCO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नाम कुल पद 
Supt JOT ऑपरेटर55
Supt JOT फिटर12
Supt JOT इलेक्ट्रिकल35
Supt JOT लैबोरेट्री (Laboratory)06
Supt JOT इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक10
ऑपरेटर HEMM ग्रेड-III06
माइनिंग मेट ग्रेड-III (Mining Mate)21
जूनियर फोरमैन – माइंस (Jr. Foreman)08
जूनियर फोरमैन – इलेक्ट्रिकल (Jr. Foreman)03
ऑपरेटर ग्रेड-III54
टेक्नीशियन फिटर ग्रेड-III13
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ग्रेड-III35
टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-III10
कुल पद 268

NALCO Recruitment 2026 Notification Check Here

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले NALCO की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Non-Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें. 
  • अपनी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

सैलरी और अन्य फायदे

SUPT (JOT) पद पर चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान 15,500 प्रति माह का स्टाइपेंड और नालको हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल फैसिलिटी मिलेगी

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपकी सलेरी 29,500 से 70,000 रुपये (T0 ग्रेड) होगी. वहीं जूनियर फोरमैन (S0 ग्रेड) की सैलरी 36,500 से 1,15,000 रुपये होगी. इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola