MPSC Recruitment 2025: क्लर्क, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Oct 2025 1:54 PM
MPSC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
MPSC Recruitment 2025: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की तरफ से क्लर्क, टाइपिस्ट और इंडस्ट्री इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 938 पदों पर भर्तियां होंगी.
MPSC Recruitment 2025: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है. महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की ओर से क्लर्क, टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट और इंडस्ट्री इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 938 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा.
MPSC Recruitment 2025: किन पदों पर होगी भर्तियां?
इस भर्ती में कुल 938 रिक्तियां हैं जिनमें क्लर्क टाइपिस्ट के 852 पद, टैक्स असिस्टेंट के 73 पद, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के 9 पद और टेक्निकल असिस्टेंट के 4 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
वहीं इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है. पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक विज्ञापन पढ़ना चाहिए ताकि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव की सही जानकारी मिल सके.
सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा. इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के पद के लिए वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह रहेगा. वहीं टेक्निकल असिस्टेंट को 29,200 से 92,300 रुपये, टैक्स असिस्टेंट को 25,500 से 81,100 रुपये और क्लर्क टाइपिस्ट को 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.
MPSC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Online Application” सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब MPSC Recruitment 2025 Notification लिंक को ओपन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें – फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र.
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें (श्रेणी के अनुसार निर्धारित).
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
MPSC Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति महाराष्ट्र राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










