MP में सरकारी नौकरी का मौका, 1200 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी गई है, जिसमें 1200 पदों पर भर्ती की जाएगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मई 2026 है. कैंडिडेट्स समय रहते एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.

विज्ञापन

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत हॉस्पिटल असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 1200 पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतर है. अप्लाई करने की लास्ट डेट कल यानी 21 मई 2026 तक ही है. कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

जरूरी डेट्स 

  • फॉर्म भरने की स्टार्टिंग डेट : 7 मई 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 21 मई 2026 
  • करेक्शन विंडो: 26 मई 2026
  • एग्जाम डेट: 24 जून 2026 से शुरू

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई 

  • आवेदन शुरू होने के बाद MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • अब Recruitment/Apply Online लिंक पर क्लिक करें. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म को ध्यान से भर सकते हैं. 
  • फीस (अगर लागू हो) जमा करें. 
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

आवेदन फीस कितनी लगेगी?

फॉर्म भरते समय आपको ऑनलाइन माध्यम से एग्जाम फीस देना होगा.

  • सामान्य/अनारक्षित वर्ग: 500
  • MP के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): 250

 वैकेंसी डिटेल्स 

कैटेगरी (Category)कुल पद (Vacancies)
अनारक्षित (General/UR)324
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)324
अनुसूचित जनजाति (ST)240
अनुसूचित जाति (SC)192
ईडब्ल्यूएस (EWS)120
कुल पद1200

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Details Check Here

एग्जाम पैटर्न 

  • यह परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे. इसमें जनरल हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस जैसे बेसिक सब्जेक्ट से सवाल आते हैं. 
  • रिटन एग्जाम में आए नंबरों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. 
  • मेरिट लिस्ट में आने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल जॉइनिंग मिलेगी. 

सैलरी डिटेल्स 

हॉस्पिटल असिस्टेंट के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लवेल 1 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 1 की सैलरी 15,000 से 49,000 रुपये प्रति माह होगी. 

यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola