छूट न जाए एमपी पुलिस में नौकरी पाने का मौका, कांस्टेबल के 7500 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Sep 2025 6:55 PM

विज्ञापन

MP Police Constable Recruitment (AI Generated Image)

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका है. मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 29 सितंबर 2025 को बंद होने वाली है. ऐसे में इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.

विज्ञापन

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) विभाग में कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तय की गई है. जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें.

इस भर्ती अभियान का संचालन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) कर रहा है. इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. यदि किसी आवेदक से फॉर्म भरने के दौरान कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे संशोधित करने के लिए 4 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है.

MP Police Constable Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Police Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, जहां अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर पंजीकरण करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें.
  • श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और फिर अंतिम सबमिशन करें.
  • आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

MP Police Constable Recruitment 2025 Application Form

एप्लीकेशन फीस

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज फीस का भुगतान करना अनिवार्य है. सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए फीस 560 रुपये निर्धारित है. ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 310 रुपये फीस देना होगा. इसके अलावा, सभी को 60 रुपये पोर्टल फीस भी अलग से देना होगा. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. बिना फीस जमा किए आवेदन मान्य नहीं होगा.

MP Police Constable Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

कांस्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके समकक्ष योग्यता वाले भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola