LIC HFL Recruitment 2025: एलआईसी में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Sep 2025 1:27 PM
LIC HFL Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
LIC HFL Recruitment 2025: लाइफ इश्योरेंस कॉर्पोरेशन के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है. एलआईसी एचएफएल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कंपनी में अप्रेंटिस के 192 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- nats.education.gov.in पर जाना होगा.
LIC HFL Recruitment 2025: एलआईसी एचएफएल की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लाइफ इश्योरेंस कॉर्पोरेशन के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में 192 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- nats.education.gov.in पर जाना होगा.
इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम के माध्यम से होगा. परीक्षा मे अभ्यर्थियों से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
LIC HFL Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर LIC HFL Apprentice Recruitment 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
- इसमें मांगी गई सभी डिटेल्स जैसे नाम, शिक्षा संबंधी जानकारी और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें.
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करने से पहले प्रीव्यू करके जांच लें.
- अब आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन मोड से जमा करें.
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.
LIC HFL Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
वैकेंसी और सैलरी डिटेल्स
LIC HFL ने इस बार अप्रेंटिस पदों के लिए बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली हैं. कुल 192 खाली पदों पर उम्मीदवारों को चयन का मौका मिलेगा. यह भर्ती युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे.
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे अप्रेंटिस पद के लिए चयनित किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड मिलेगा. इसमें हर महीने 12000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, 468 पदों पर होगी भर्तियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










