सरकारी बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Sep 2025 5:41 PM
Indian Bank SO Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
Indian Bank SO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 171 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Indian Bank SO Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 171 पदों पर भर्तियां होंगी और इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप बैंकिंग में सरकारी नौकरी (Government Bank Job 2025) की तैयारी कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाना होगा. वहां पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. समय पर आवेदन करना जरूरी है क्योंकि आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
Indian Bank SO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए Career या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर “Specialist Officer Recruitment 2025” का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसमें दी गई सारी जानकारी ध्यान से पढ़ें.
- नए उम्मीदवारों को “New Registration” पर क्लिक करके नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी.
- मिले हुए लॉगिन डिटेल्स से वेबसाइट पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
Indian Bank SO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
Indian Bank SO Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं. हालांकि, ज्यादातर पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 23 साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना जरूरी है.
सेलेक्शन प्रोसेस
इंडियन बैंक में होने वाली इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें बैंकिंग से जुड़े सवाल, जनरल नॉलेज और रीजनिंग पूछी जाएगी. इसके बाद इंटरव्यू राउंड होगा. दोनों चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी. इसलिए तैयारी करने वालों को अभी से लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों पर ध्यान देना चाहिए.
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 1,02,300 रुपये 1,20,940 रुपये तक होगी. सैलरी के अलावा कई तरह के सरकारी भत्तों का लाभ होगा.
यह भी पढ़ें: एलआईसी में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










