IIMC Vacancy 2025: नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Dec 2025 3:35 PM
आईआईएमसी वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
IIMC Vacancy 2025: आईआईएमसी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के 51 पोस्ट पर वैकेंसी (Vacancy) निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख (IIMC Vacancy Last Date) 12 जनवरी 2026 है. अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले इस वैकेंसी के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर लें.
IIMC Vacancy 2025: अगर आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. संस्थान ने असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट लाइब्रेरी समेत अन्य पोस्ट पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 51 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले इस वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें.
IIMC Vacancy Post Details: यहां देखें पोस्ट डिटेल्स
आईआईएमसी की इस भर्ती के जरिए कुल 51 पोस्ट पर भर्ती निकली है. यहां देखें पोस्ट डिटेल-
- लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेंशन असिस्टेंट (Library And Information Assistant)- 01
- सहायक संपादक (Assistant Editor) – 01 पद
- सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) – 05 पद
- सेक्शन ऑफिसर (Section Officer) – 04 पद
- सीनियर रिसर्च असिस्टेंट (Senior Research Assistant) – 01 पद
- असिस्टेंट (Assistant) – 11 पद
- प्रोफेशनल असिस्टेंट (Professional Assistant) – 05 पद
- जूनियर प्रोग्रामर (Junior Programmer) – 05 पद
- अपर डिवीजन क्लर्क (Upper Division Clerk) – 12 पद
- स्टेनोग्राफर (Stenographer) – 06 पद
अलग-अलग भर्ती के लिए पे लेवल 4-11 के अनुसार, अलग-अलग सैलरी होगी. सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
IIMC Vacancy Last Date: आईआईएमसी की इस भर्ती के लिए लास्ट डेट
आईआईएमसी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 है.
IIMC Vacancy 2025: फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करना जरूरी
सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी. इसके लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर IIMC के डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्धारित पते पर भेजना होगा. लिफाफे पर जिस पद के लिए आवेदन किया गया है, उसका नाम साफ-साफ लिखना जरूरी है. हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 है.
IIMC Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिप्लोमा / स्नातक (Bachelor’s) / स्नातकोत्तर (Master’s) डिग्री होना अनिवार्य है.
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन होना चाहिए.
- विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.
IIMC Vacancy Age Limit: आयु सीमा
- लाइब्रेरी एवं सूचना अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, सीनियर रिसर्च असिस्टेंट- अधिकतम 40 वर्ष
- सहायक संपादक (Assistant Editor)- अधिकतम 56 वर्ष
- सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, जूनियर प्रोग्रामर- अधिकतम 35 वर्ष
- अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर- अधिकतम 32 वर्ष
IIMC Vacancy Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?
आईआईएमसी की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें- बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 24000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










