फैशन डिजाइनिंग के बाद पाएं ये सरकारी नौकरी, तगड़ी होगी सैलरी
Published by : Bhumi Sharma Updated At : 22 May 2026 3:53 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो ( फरीपिक)
Fashion Design Government Jobs 2026: अक्सर लोग सोचते हैं कि फैशन डिजाइनिंग सिर्फ प्राइवेट सेक्टर या ग्लैमर वर्ल्ड तक सीमित है, लेकिन सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में इन प्रोफेशनल्स की भारी मांग रहती है. NIFT और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री जैसे सरकारी संस्थानों में टीचिंग और ट्रेनिंग जॉब्स निकलती रहती हैं. ये जॉब्स अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और बेनिफिट्स देती हैं.
Fashion Design Government Jobs 2026: अक्सर लोग सोचते हैं कि फैशन डिजाइनिंग सिर्फ प्राइवेट सेक्टर या ग्लैमर वर्ल्ड तक सीमित है, लेकिन सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में इन प्रोफेशनल्स की भारी मांग रहती है. NIFT और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री जैसे सरकारी संस्थानों में टीचिंग और ट्रेनिंग जॉब्स निकलती रहती हैं. ये जॉब्स अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और बेनिफिट्स देती हैं.
Fashion Design Government Jobs 2026: एग्जाम्स और भर्ती प्रक्रिया
सरकारी जॉब्स के लिए अलग-अलग एग्जाम्स और डायरेक्ट रिक्रूटमेंट होते हैं. NIFT में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती आमतौर पर इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होती है UPSC के जरिए ट्रेनिंग ऑफिसर की पोस्ट्स के लिए लिखित एग्जाम और इंटरव्यू होता है. राज्य स्तर पर ITI लेक्चरर जॉब्स के लिए राज्य PSC या डायरेक्ट अप्लाई करना पड़ता है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन समय-समय पर जारी होते हैं.
NIFT में असिस्टेंट प्रोफेसर जॉब
यह जॉब NIFT कैंपस में फैशन डिजाइन सब्जेक्ट पढ़ाने की होती है. असिस्टेंट प्रोफेसर को स्टूडेंट्स को क्लास लेनी पड़ती है, प्रोजेक्ट्स गाइड करना पड़ता है और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े काम भी. शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर 6 महीने की पोस्ट्स निकलती हैं, सैलरी 50,000 से 55,000 रुपये महीना तक की होती है. रेगुलर पोस्ट्स में अच्छा पे स्केल और प्रमोशन चांस मिलता है.
योग्यता
- BDes या MDes की डिग्री फैशन डिजाइन में.
- रिलेवेंट टीचिंग या इंडस्ट्री एक्सपीरियंस.
- Age limit आमतौर पर 40 साल तक होनी चाहिए.
- अपनी पोर्टफोलियो पर ध्यान दे.
- जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in चेक करते रहें.
ट्रेनिंग ऑफिसर जॉब (DGT)
यह जॉब ITIs और NSTIs में फैशन डिजाइन ट्रेनिंग देने की होती है. ट्रेनिंग ऑफिसर स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल और थ्योरी सिखाते हैं. Women Training ब्रांच में Fashion Design & Technology की पोस्ट्स UPSC के जरिए निकलती हैं. अच्छी सैलरी और सरकारी बेनिफिट्स जैसे की पेंशन भी इसमे मिलती है.
योग्यता
- Bachelor Degree in Fashion Design/Technology या Diploma with experience होनी चाहिए.
- 2-5 साल का टीचिंग या इंडस्ट्री एक्सपीरियंस होना चाहिए.
- जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in चेक करते रहें.
मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और हैंडलूम में डिजाइनर जॉब
यह जॉब ट्रेडिशनल हैंडलूम को मॉडर्न फैशन के साथ जोड़ने की होती है. यहां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर डिजाइनर क्लस्टर प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाता हैं.
योग्यता
- फैशन या टेक्सटाइल डिजाइन में डिग्री/डिप्लोमा होनी चाहिए.
- डिजाइनिंग स्किल्स और अच्छी पोर्टफोलियो.
- जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट: handlooms.nic.in चेक करते रहें.
फैशन डिजाइनिंग बैकग्राउंड अब सरकारी सेक्टर में भी स्टेबल करियर दे सकता है. इच्छुक कैंडिडेट्स ऊपर बताई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक करें और सही तैयारी के साथ अप्लाई करें.
यह भी पढ़ें: बिहार के टेक्निकल इंस्टीट्यूट में होगी यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bhumi Sharma
भूमि शर्मा प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब मिलाकर अब तक इनके पास करीब 2 साल तक का अनुभव है. एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल प्रभात खबर पर एजुकेशन और जॉब्स की खबरें देखती हैं. फिल्म जगत और पॉलिटिक्स की खबरों में इंटरेस्ट रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










