EMRS Admit Card 2025 OUT: एकलव्य स्कूल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 7267 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Dec 2025 7:58 PM
EMRS Admit Card 2025 डाउनलोड करती स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
EMRS Admit Card 2025 OUT: एकलव्य स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स की तरफ से EMRS स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम का हॉल टिकट जारी किया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाना होगा.
EMRS Admit Card 2025 OUT: नेशनल एजुकेशन सोसाईटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स की तरफ से एकलव्य स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाना होगा.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स 28 नवंबर 2025 को जारी हुआ था. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.
EMRS Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर EMRS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगइन होने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करके A4 पेपर पर प्रिंट निकाल लें.
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं.
EMRS Admit Card 2025 Download for Teaching and Non Teaching Staff
EMRS Exam Date: परीक्षा कब होगी?
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं. EMRS स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा. अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और समय एडमिट कार्ड में विस्तार से दिया गया है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें.
EMRS भर्ती 2025 में कुल 7267 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इसमें टीचर, प्रिंसिपल, जूनियर सेक्शन स्टाफ, क्लर्क, लैब असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और कई नॉन टीचिंग पद शामिल हैं. इतने बड़े स्तर पर भर्ती निकलने की वजह से उम्मीदवारों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: नैनीताल बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 64000 से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










