ePaper

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 66,108 पदों पर बंपर बहाली, 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट सभी को मौका

Updated at : 21 Mar 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Sarkari Naukri

Sarkari Naukri Vacancy In Bihar

Bihar Sarkari Naukri Vacancy: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, बिहार सरकार ने 66,108 पदों पर वैकेंसा निकाली है, यहां देखें डिटेल्स.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri: अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी भर्ती निकाली है जिसके तहत कुल 66,108 पदों पर बहाली होगी. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में 20,036 करोड़ का बजट पेश करते हुए कहा कि कुल स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 66,108 पदों पर बहाली की जाएगी जिसमें से 38, 733 पद नियमित होंगे और 27,375 पद मानदेय होंगे. इस घोषणा के बाद बिहार के युवाओं के बीच खुशी का माहौल है.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार सरकार की इस घोषणा के तहत बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 1827 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे, इसके अलावा 667 मेडिकल ऑफिसर की भी बहाली होगी और साथ ही 3623 स्पेशलिस्ट ऑफिसर भी बहाल किए जाएंगे. साथ ही पटना IGIC में 18 असिस्टेंट डायरेक्टर और 808 डेंटिसट भी नियुक्त किये जाएंगे.

बिहार में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने घोषणा की कि राज्य में सात नए सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे. ये कॉलेज बांका, अररिया, खगड़िया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और कैमूर में खोले जाएंगे। वहीं, गोपालगंज, मोतिहारी और सहरसा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे. इससे बिहार में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 34 हो जाएगी. इसके अलावा, रोहतास, कटिहार और किशनगंज में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं. हालांकि, अरवल, शिवहर, लखीसराय और शेखपुरा में अब तक कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर के काॅपियों की चेकिंग पूरी, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक रिजल्ट

पिछले 6 महीनों में फ्री दवा वितरण के लिए बिहार देश में नंबर 1

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में मरीजों को अब तक 900 करोड़ रुपये की मुफ्त दवाएं वितरित की गई हैं. बिहार पिछले छह महीनों से फ्री दवा वितरण में देशभर में पहले स्थान पर है. सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए नई नीति तैयार करेगी. साथ ही, प्राइवेट क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2025: टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा- 27 मार्च को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन