Bihar Sarkari Naukri: आयुष डॉक्टर के 2619 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Bihar Sarkari Naukri
Bihar Sarkari Naukri: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने आयुष डॉक्टरों के 2619 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन की आखिरी तारीख आज 15 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. CBT परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा चयन.
Bihar Sarkari Naukri: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है. समिति ने आयुष डॉक्टरों के कुल 2619 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. ध्यान दें, इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 15 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार शाम 6 बजे तक shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
रिक्तियों का विवरण
- आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): 1411 पद
- आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): 706 पद
- आयुष चिकित्सक (यूनानी): 502 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
- आयुर्वेदिक डॉक्टर: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BAMS डिग्री
- होम्योपैथिक डॉक्टर: BHMS डिग्री
- यूनानी डॉक्टर: BUMS डिग्री
सभी डिग्रियां संबंधित चिकित्सा परिषदों द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तय की गई है. विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन देखें.
कैसे होगा चयन? और कितना मिलेगा वेतन?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. 100 अंकों की CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को संविदा आधारित नियुक्ति दी जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को ₹32,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन
- SHS की वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
- “Advertisement” सेक्शन में जाएं.
- आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 पर क्लिक करें.
- दिशा-निर्देश पढ़ें और फॉर्म भरें.
Also Read: NEET UG 2025 Topper List: नीट में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










