बिहार में जेल वार्डर और मोबाइल कांस्टेबल की 4128 वैकेंसी, सैलरी होगी 69000, तुरंत करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Nov 2025 4:20 PM
Bihar Sarkari Naukri 2025 Jail Warder (सांकेतिक फोटो)
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से जेल वार्डर और मोबाइल कांस्टेबल जैसे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 4128 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. इस के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है.
Bihar Sarkari Naukri 2025: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से बिहार पुलिस में जेल वार्डर और मोबाइल कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार राज्य में कुल 4128 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
बिहार पुलिस में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
Bihar Sarkari Naukri 2025 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- अब “Bihar Police Recruitment 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें.
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकालें.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में कई अलग-अलग पदों पर वैकेंसी आई है. इस वैकेंसी में कांस्टेबल के 1603 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा जेल वार्डर के 2417 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के 108 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही आवेदक की उम्र और अन्य योग्यताएं CSBC के नियमों के अनुसार होनी चाहिए. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 5 नवंबर 2025 तक चलेगी.
सैलरी डिटेल्स
जेल वार्डर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा अन्य भत्ते भी सरकारी नियमों के अनुसार दिए जाएंगे. बिहार पुलिस की नौकरी में न सिर्फ सम्मान मिलता है बल्कि स्थिर करियर और सुरक्षा की गारंटी भी होती है.
यह भी पढ़ें: बिहार के पंचायती राज विभाग में 3500 से ज्यादा वैकेंसी, 12वीं पास को मिलेगी 35000 सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










