ePaper

10वीं और 12वीं पास के लिए BECIL में बंपर भर्ती, 67700 तक होगी सैलरी

Updated at : 07 Feb 2026 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2026

BECIL Recruitment 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BECIL Recruitment 2026: यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है, जो DEO, MTS और दूसरे पदों पर नौकरी करना चाहते हैं. इसलिए समय रहते कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर लें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो. यह रिक्रूटमेंट से आपको एक अच्छी और भरोसेमंद नौकरी मिल सकती है. आइए जानते हैं कि BECIL भर्ती के लिए फॉर्म कैसे भरें.

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2026: यह रिक्रूटमेंट उन कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार मौका है, जो सरकारी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग कन्सल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने DEO, MTS और अन्य कई पोस्ट पर भर्ती निकाली है. यह रिक्रूटमेंट कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर किया जाता है, जिसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अपनी योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 154 पोस्ट पर भर्तियां होगी. कैंडिडेट्स BECIL की ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. अप्लाई 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 फरवरी 2026 तक है.

BECIL Recruitment 2026 के लिए ऐसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले BECIL की ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर जाएं.
  • होमपेज पर Advertisement No. 541 पर क्लिक करें.
  • नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • उन एप्लीकेशन फॉर्म में दिए सारे डिटेल्स को भरें.
  • फीस (अगर लागू हो) का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को फिक्स्ड मेथड्स से जमा करें.

BECIL Recruitment 2026: एलीजबिलिटी

इस भर्ती में अलग-अलग पोस्ट के लिए योग्यता अलग होती है. DEO के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स 12वीं पास होने चाहिए. साथ ही कंप्यूटर और टाइपिंग की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए. MTS पोस्ट के लिए 10वीं पास होने चाहिए. ऑफिसर असिस्टेंट या क्लेरिकल पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन पास होने चाहिए. एलीजबिलिटी रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए आप BECIL के ऑफिशियल वेबसाइट becil.com चेक कर सकते हैं.

BECIL Recruitment 2026 Details Check Here

सैलरी डिटेल्स

इस भर्ती के माध्यम से जूनियर टेक्नीशियन के पोस्ट में 35400 रुपये, असिस्टेंट इंजीनियर के पोस्ट में 44900 रुपये, सिक्योरिटी ऑफिसर के पोस्ट में 56100 रुपये, चीफ डाइटिशियन के पोस्ट में 67700 रुपये और चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के पोस्ट में 67700 रुपये की सैलरी होगी.

यह भी पढ़ें: ISRO में नौकरी का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola