इन 5 बैंकों में आती है सबसे ज्यादा वैकेंसी, ग्रेजुएट को मिलती है 45000 सैलरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Oct 2025 5:57 PM
Bank Job for Graduates (सांकेतिक फोटो)
Bank Job for Graduates: बैंकिंग सेक्टर में लंबी और स्थिर नौकरी की तलाश में हर साल लाखों की संख्या में छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं. बैंकों में ज्यादातर भर्तियां ग्रेजुएट के लिए होती हैं. ऐसे में यहां उन 5 बड़े बैंक के बारे में जानेंगे जिसमें सबसे ज्यादा भर्तियां निकलती हैं.
Bank Job for Graduates: अगर आप ग्रेजुएट हैं और एक स्थिर नौकरी की तलाश में हैं, तो बैंकिंग सेक्टर आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हर साल लाखों युवा बैंकिंग जॉब्स के लिए आवेदन करते हैं क्योंकि इसमें सैलरी अच्छी होती है, नौकरी सुरक्षित होती है और प्रमोशन के मौके भी ज्यादा मिलते हैं. इस समय देश में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक (Bank Job for Graduates) ऐसे हैं जो ग्रेजुएट उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ शानदार करियर का मौका दे रहे हैं.
Bank Job for Graduates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और हर साल सबसे ज्यादा वैकेंसी यही निकालता है. क्लर्क, पीओ और स्पेशलिस्ट ऑफिसर जैसे पदों पर यहां भर्ती होती है. SBI में शुरुआती सैलरी करीब 41,000 रुपये प्रति माह तक होती है और प्रमोशन के बाद यह आसानी से 70,000 रुपये तक पहुंच जाती है. साथ ही मेडिकल, लीव ट्रैवल और हाउस रेंट जैसे कई फायदे भी मिलते हैं.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
PNB में भी हर साल बड़ी संख्या में वैकेंसी निकलती है. यह बैंक मुख्य रूप से IBPS के जरिए भर्ती करता है. यहां पर ऑफिसर ग्रेड के पदों पर शुरुआती सैलरी करीब 44,000 रुपये तक होती है. साथ ही बैंक के अंदर ट्रांसफर, प्रमोशन और प्रशिक्षण के अच्छे अवसर भी मिलते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
बैंक ऑफ बड़ौदा भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर बैंक है. यहां पर प्रोबेशनरी ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर और क्लर्क जैसी पोस्ट पर भर्ती (Bank Job as Clerk) होती है. शुरुआती सैलरी करीब 40,000 रुपये प्रति माह होती है और परफॉर्मेंस के हिसाब से बोनस भी मिलता है. बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम और फास्ट प्रमोशन पॉलिसी के लिए भी जाना जाता है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है. हर साल यह बैंक IBPS के जरिए क्लर्क, PO और स्पेशलिस्ट ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती करता है. इस बैंक की सबसे खास बात यह है कि यहां ट्रेनिंग और प्रमोशन के अवसर काफी अच्छे हैं.
NABARD में वैकेंसी
NABARD किसी साधारण बैंक की तरह नहीं है. यह एक डेवलपमेंटल बैंक है जो देश के कृषि और ग्रामीण विकास प्रोजेक्ट्स को फंड और गाइड करता है. NABARD में नौकरी (NABARD Bank Job) पाना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन इसका स्टेटस और सैलरी दोनों शानदार हैं. यहां पर Grade A और Grade B Officer के पदों पर भर्ती होती है. शुरुआती सैलरी लगभग 62,000 रुपये से 83,000 रुपये प्रति माह तक होती है.
ये भी पढ़ें: मैथ्स और कॉमर्स वालों के लिए शानदार Vacancy, 28 अक्टूबर से कर सकेंगे Apply
बैंकिंग सेक्टर में कौन-कौन से पदों पर भर्ती होती है?
बैंकिंग सेक्टर में मुख्य रूप से क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), रिलेशनशिप मैनेजर और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भर्ती (Bank Job) होती है. हर साल हजारों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करते हैं और परीक्षा पास करके नौकरी पाते हैं.
क्या ग्रेजुएट उम्मीदवार बैंक जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, कोई भी उम्मीदवार जिसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी की है, वह बैंकिंग एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है. SBI और IBPS जैसे एग्जाम में ग्रेजुएट्स को ही न्यूनतम योग्यता के रूप में स्वीकार किया जाता है.
बैंकिंग सेक्टर में औसतन कितनी सैलरी मिलती है?
सरकारी बैंकों में शुरुआती सैलरी लगभग 40,000 से 45,000 रुपये होती है जबकि प्राइवेट बैंकों में यह 35,000 से 50,000 रुपये तक होती है. इसके अलावा बोनस, इंसेंटिव और प्रमोशन मिलने पर सैलरी काफी बढ़ जाती है.
बैंक जॉब के लिए कौन-कौन से एग्जाम देने पड़ते हैं?
बैंक जॉब (Bank Job) के लिए उम्मीदवारों को IBPS, SBI PO, SBI Clerk या RBI Assistant जैसे एग्जाम देने होते हैं. इन परीक्षाओं में रीज़निंग, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय पूछे जाते हैं.
बैंकिंग सेक्टर में करियर की ग्रोथ कैसी होती है?
बैंकिंग सेक्टर में करियर ग्रोथ काफी अच्छी होती है. शुरूआती स्तर से शुरू करके आप मैनेजर, सीनियर ऑफिसर या ब्रांच हेड तक पहुंच सकते हैं. अनुभव और परफॉर्मेंस के साथ प्रमोशन जल्दी मिलता है, जिससे सैलरी और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ती हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










