AIIMS CRE Recruitment 2025: 10वीं और 12वीं पास के लिए 2000 से अधिक पदों पर भर्ती, 31 जुलाई से पहले करें अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Jul 2025 12:00 PM
AIIMS CRE Recruitment 2025
AIIMS CRE Recruitment 2025: देश के कई बड़े अस्पताल ने एक साथ ग्रुप बी और सी के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्ती 2300 पदों पर निकाली गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है. आवेदन करने से पहले सभी कैंडिडेट्स योग्यता और अन्य डिटेल्स के लिए ये खबर पढ़ें-
AIIMS CRE Recruitment 2025: नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है. देश के कई बड़े अस्पतालों ने ग्रुप बी और सी पदों (Group B And C Vacancy) को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. इनमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, ईएसआईसी, सफदरजंग समेत अन्य बड़े अस्पताल शामिल हैं. इस भर्ती के तहत 2300 से अधिक पद भरे जाएंगे. भर्ती कॉमन एग्जाम के जरिए होगी.
AIIMS CRE Recruitment 2025: अंतिम तारीख
इस भर्ती के तहत आवेदन 12 जुलाई 2025 से शुरू होंगे. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है. सभी आवेदन जमा करने के बाद 7 अगस्त को यह पता चलेगा कि किनके आवेदन स्वीकार हुए और किनके खारिज. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
AIIMS CRE Recruitment Post Details: पदों का विवरण
- टेक्नीशियन
- जूनियर रेडियोग्राफर
- रेडियोग्राफर
- फार्मासिट
- लाइफ गार्ड
- वोकेशन काउंसलर
- लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट
- ड्राइवर
- मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II
- जूनियर वार्डन
- पर्सनल असिस्टेंट
- टेनोग्राफर
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
- वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II
- कोडिंग लर्क
- मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट
- मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
- न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट
- ईसीजी टेक्नियशन
- रेस्पिरेट्री लैबोरेट्री असिस्टेंट
- फॉर्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) आदि अन्य पदों पर भर्ती होगी
AIIMS CRE Date: परीक्षा की तारीख
एम्स सीआरई परीक्षा (AIIMS CRE Exam Date) का आयोजन 25 अगस्त से 26 अगस्त 2025 के बीच होगा. एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. वहीं स्किल टेस्ट की जानकारी भी बाद में दी जाएगी.
AIIMS CRE Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क
इस वैकेंसी के तहत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. यहां देखें आवेदन शुल्क-
जनरल, ओबीसी- 3000 रुपये
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस – 2400 रुपये
दिव्यांग – कोई फीस नहीं
AIIMS CRE Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले योग्यता और आयु सीमा के बारे में अच्छे से देख लें.
यह भी पढ़ें- MBA Course Benefits: सिर्फ अच्छी सैलरी और जॉब के ऑप्शन नहीं, ये हैं MBA कोर्स के 5 बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










