ePaper

Agniveer Recruitment 2025: रांची में फिर बजेगा सेना भर्ती का बिगुल, 22 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर रैली

Updated at : 04 Aug 2025 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2025

Agniveer Recruitment 2025

Agniveer Recruitment 2025: रांची के खेलगांव स्टेडियम में 22 अगस्त से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती रैली झारखंड के युवाओं को सेना में शामिल होने का मौका दे रही है. यह रैली 4 सितंबर तक चलेगी और विभिन्न पदों पर बहाली की जायेगी. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी.

विज्ञापन

Agniveer Recruitment 2025: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका एक बार फिर सामने है. सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित की जायेगी. यह रैली राज्य के मूल निवासियों के लिए है, जो सेना में सेवा करने का जज्बा रखते हैं.

इस भर्ती रैली में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के पदों पर चयन किया जायेगा. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है.

रैली में सुविधाएं और सावधानियां

भर्ती स्थल पर सुबह 4 बजे से ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जायेंगी. अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल कवर, एंबुलेंस सुविधा, ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधन के साथ-साथ विश्राम क्षेत्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल रहेंगी. एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

जो अभ्यर्थी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) पास कर चुके हैं, उन्हें एडमिट कार्ड उनके ईमेल पर भेजा जा चुका है. इसके अलावा अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

समस्या होने पर कहां करें संपर्क?

अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, रांची (मेन रोड, ओवरब्रिज के पास) में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.

भर्ती होगी पारदर्शी, दलालों से रहें दूर

सेना भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी. किसी भी फर्जी व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आयें. चयन केवल योग्यता और शारीरिक क्षमता के आधार पर होगा. सभी अभ्यर्थी अपने साथ ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आयें.

यह भी पढ़ें:  Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

यह भी पढ़ें:  Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola