झारखंड बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार, फर्स्ट टॉपर को स्कूटी के साथ 3 लाख का नकद इनाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Sep 2025 7:50 AM
Jharkhand Board के टॉपर्स को मिलेगा इनाम (AI Generated Image)
Jharkhand Board Toppers Prize: Jharkhand Board Toppers Prize: झारखंड सरकार ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की इच्छा को साकार करने का फैसला लिया है. उनके सुझाव के अनुसार, जैक बोर्ड 2025 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के तीनों संकायों के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे प्रोजेक्ट भवन सभागार में टॉपर्स को सम्मानित करेंगे.
Jharkhand Board Toppers Prize: राज्य सरकार ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन की इच्छा को पूरा करने का निर्णय लिया है. उनकी इच्छा के अनुरूप जैक बोर्ड के वर्ष 2025 के मैट्रिक और इंटर के तीनों संकायों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार (Jharkhand Board Toppers Prize) दिया जाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार में दोपहर 12:30 बजे टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे.
Jharkhand Board Toppers Prize: फर्स्ट टॉपर को स्कूटी
स्व रामदास सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जैक बोर्ड के फर्स्ट टॉपरों को स्कूटी दी जाए. उनके निधन के बाद विभाग ने इस योजना को पूरा करने के लिए स्कूटी खरीदी है. इन स्कूटियों का पंजीयन विद्यार्थियों के अभिभावक के नाम पर होगा.
Jharkhand Board के फर्स्ट टॉपरों को स्कूटी के साथ-साथ तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल भी मिलेगा. वहीं सेकेंड टॉपर को दो लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल जबकि थर्ड टॉपर को एक लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल दिए जाएंगे.
गोल्ड मेडल वाले प्राचार्य भी होंगे सम्मानित
विद्यालय प्रमाणीकरण के प्रथम चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें 49 विद्यालयों को स्वर्ण पदक मिला है. इनमें से तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मुख्यमंत्री समारोह में विशेष रूप से सम्मानित करेंगे. इसके अलावा 467 विद्यालयों को रजत और 27 को कांस्य पदक प्रदान किया गया है.
53 बोर्ड टॉपर को मिलेगा इनाम
सरकार ने घोषणा की है कि कुल 53 बोर्ड टॉपरों को पुरस्कार दिया जाएगा. साथ ही सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 14 और आकांक्षा योजना के 25 विद्यार्थियों को भी लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में जिलों को पत्र भेजा है.
शिक्षकों को नियुक्ति पत्र
समारोह में शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे. विज्ञान और गणित विषय में सहायक आचार्य के संशोधित रिजल्ट में चयनित लगभग 900 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इनमें से 170 अभ्यर्थियों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, जबकि शेष अभ्यर्थियों को जिलों में पत्र मिलेगा.
इसके अलावा समारोह में 33 प्लस टू शिक्षक और 33 प्रयोगशाला सहायक को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. साथ ही 100 प्रतिशत रिजल्ट वाले तीन सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा. इनमें डुमरी गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार के विद्यालय शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: रांची के बेटे को Google में 2 करोड़ का पैकेज, शिवम के पास कंप्यूटर साइंस ब्रांच में मास्टर्स
नोट: यह खबर 1 सितंबर को प्रभात खबर EPaper में पेज नंबर 5 पर छपे रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










