ePaper

JAC 12th Topper From Ranchi: टिफिन सर्विस वाले की बेटी ने रचा इतिहास, रांची की जिया को 473 मार्क्स

Updated at : 31 May 2025 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 12th Topper From Ranchi

JAC 12th Topper From Ranchi

JAC 12th Topper From Ranchi: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में रांची की जिया कुमारी ने 500 में से 473 नंबर लाकर टॉप किया है. जिया के पिता टिफिन सर्विस चलाते हैं, लेकिन बेटी ने मेहनत से इतिहास रच दिया. सीमित संसाधनों में पढ़ाई करके जिया ने पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बना ली है. अब वह यूपीएससी क्लियर करना चाहती हैं.

विज्ञापन

JAC 12th Topper From Ranchi: झारखंड बोर्ड 12वीं काॅमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की गई है. जिन स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाएं दी थीं तो वह अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में सफलता का प्रतिशत 92% रहा. रिजल्ट में लातेहार जिले ने कमाल किया है तो वहीं रांची में जिया जिला टाॅपर बनी हैं. जिया ने 473 अंक हासिल किए हैं. आइए जानते हैं JAC 12th Topper From Ranchi जिया के बारे में विस्तार से.

दिन-रात की मेहनत (JAC 12th Topper From Ranchi)

जिया के मुताबिक, जिया एक साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता एक टिफिन सर्विस का काम करते हैं. जिया की मां भी घर का काम संभालती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद जिया ने कभी पढ़ाई से समझौता नहीं किया. उन्होंने दिन-रात मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है.

यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? ये हैं स्टेप्स

टाॅपर बनने पर क्या कहा?(JAC 12th Topper From Ranchi)

जिया की सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बीच भी बड़ा सपना देखते हैं. उन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी थी और हर विषय में बेहतरीन अंक पाए हैं. वह साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं और उन्होंने इस बारे में नहीं सोचा था कि वह झारखंड 12वीं में टाॅप करेंगी. उन्होंने अपने उर्सुलाइन इंटर कॉलेज (Ursuline Convent Schools & Inter College) के प्रिंसिपल को क्रेडिट दिया है.

यूपीएससी का है सपना (JAC 12th Topper From Ranchi)

रिजल्ट आने के बाद जिया ने कहा कि वह आगे चलकर यूपीएससी क्लियर करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि वे रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं और समय का सही इस्तेमाल करती थीं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने इस साल का रिजल्ट jacresults.com और डिजिलॉकर पोर्टल पर जारी किया. जिया की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह दिखाती है कि मेहनत, लगन और सही दिशा हो तो कोई भी छात्र आगे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline: इंटरनेट का झंझट खत्म, ऑफलाइन चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola