JAC 12th Result 2025 OUT soon: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सीधे फोन में, यहां कर लें रजिस्ट्रेशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 May 2025 2:09 PM
JAC 12th Result 2025 Date and Time
JAC 12th Result 2025 Date and Time: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट जल्द चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाना होगा.
JAC 12th Result 2025 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर होगी.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे एक साथ घोषित नहीं किए जाएंगे. झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के लिए पहले साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र अपने फोन में डायरेक्ट पा सकते हैं. इसके लिए नीचे बताए तरीकों को फॉलो करना होगा.
JAC 12th Result 2025 on SMS: फोन में एसएमएस से करें चेक
- बिना इंटरनेट के झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट देखने का तरीका काफी आसान है.
- इसके लिए सबसे पहले छात्रों को मोबाइल में मैसेज खोलना होगा.
- उसके बाद एक SMS ‘RESULT JAC12 <रोल कोड> <रोल नंबर>’ टाइप करना होगा.
- उसके बाद उसे 56263 पर भेजना होगा.
- ऐसा करने से छात्र बिना किसी इंटरनेट के अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
JAC Board 120th Result 2025 by Digilocker: झारखंड बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर
- सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं.
- अब Aadhaar नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- इसके बाद ‘Education’ सेक्शन में जाएं.
- अगले पेज पर ‘Jharkhand Academic Council’ या ‘Jharkhand State Board’ चुनें.
- रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करें.
पिछले साल की बात करें तो झारखंड बोर्ड ने पिछले साल 30 मई को ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. हालांकि इस साल बोर्ड एक दिन लेट रिजल्ट जारी कर रहा है. इस साल झारखंड बोर्ड
ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर, यहां सबसे पहले देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










