Independence Day 2024: भारत की अनेकता में एकता के प्रतीक हैं कल्चरल हेरिटेज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2024 2:47 PM
Independence Day 2024 भारत की अनेकता में एकता के प्रतीक हैं कल्चरल हेरिटेज
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस का दिन अब ज्यादा दूर नहीं हैं. आज हम आपको बता ने वाले हैं भारत एक विविधतापूर्ण संस्कृति के बारे में. भारत की संस्कृति छोटी-छोटी सभ्यताओं के समूह को दर्शाती करती है. कपड़े, त्यौहार, भाषाएं, धर्म, संगीत, नृत्य, वास्तुकला, भोजन और कला सभी भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं.
Independence Day 2024: भारतीय स्वतंत्रता दिवस वह दिन है जब हम, भारत के लोग अपनी कड़ी मेहनत से पाई स्वतंत्रता, एकता और अपने राष्ट्र की जीवंत भावना का जश्न मनाते हैं. भारतवर्ष इस साल 15 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह की तैयारी कर रहा है. इस वर्ष के समारोह में देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को देखा जा सकेगा, जो भारत की विविधता को प्रदर्शित करेगा.
स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम क्या है ?
78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम ‘विकसित भारत’ हैसरकार की 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की महत्वाकांक्षा है. इस आधार पर इस साल ये विकसित भारत थीम रखा गया है.
Bihar Tourism: स्वतंत्रता दिवस पर करें पटना की इन जगहों की सैर, मिलेगा देशभक्ति का माहौल
ऐसी है भारत की यूनिटी इन डाइवर्सिटी
स्वतंत्रता दिवस 2024 के साथ साथ यूनिटी इन डाइवर्सिटी यानी अनेकता में एकता का संदेश लोगों तक जाएगा. भारत में मेलों और प्रदर्शनियों में क्षेत्रीय शिल्प, वस्त्र और व्यंजन प्रदर्शित किए जाते हैं, जो भारत की लोकल कल्चर का प्रदर्शन करते हैं. इनमें गुजरात की जटिल कढ़ाई से लेकर राजस्थान की जीवंत मिट्टी के बर्तनों के अलावा लखनऊ का चिकन वर्क के अलावा कर्नाटक की कॉफी तक, पर्यटकों को देश में अनेकता में एकता का अनुभव करने का मौका देती है.
स्वादिष्ट व्यंजनों में दिखती हैं अनेकता में एकता
खाद्य स्टॉल क्षेत्रीय व्यंजनों की सीरीज प्रदर्शित करते हैं, जो भारत की समृद्ध पाक विविधता को दर्शाते हैं. चाहे वह दक्षिण की मसालेदार करी हो, उत्तर की स्वादिष्ट मिठाइयां हों या विभिन्न राज्यों के विविध स्ट्रीट फूड हों, खान पान के द्वारा भी हमारे देश के लोग एक दूसरे से जुड़े हैं, भले वो अलग अलग राज्य में रहते हों. बिहार की लिट्टी आज भारत के अलावा दुनिया भर में पहचान बना रही है. वहीं दक्षिण भारत का इडली डोसा, उत्तर भारत में भी मशहूर है.
स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सारा देश आता है साथ
इस स्वतंत्रता दिवस पर जब पूरा देश जश्न मनाने के लिए एक साथ आएगा, तो विविधता में एकता पर ध्यान केंद्रित करके जीवंत सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला जाएगा जो भारत को अद्वितीय बनाती है. संगीत, नृत्य, भोजन के माध्यम से, यह उत्सव देश की समृद्ध सांस्कृतिक दर्शन और इसकी एकता की भावना के लिए एक श्रद्धांजलि होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










