ePaper

IIT JAM 2024 Response Sheet: आईआईटी जैम का रेस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 17 Feb 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
IIT JAM 2024 Response Sheet: आईआईटी जैम का रेस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IIT JAM 2024 Response Sheet

IIT JAM 2024 Response Sheet: आईआईटी जैम परीक्षा 11 फरवरी, 2024, दिन रविवार को हो चुकी है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) ने JOAPS पोर्टल पर मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2024) रेस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

IIT JAM 2024 Response Sheet: आईआईटी जैम परीक्षा 11 फरवरी, 2024, दिन रविवार को हो चुकी है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) ने JOAPS पोर्टल पर मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2024) रेस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है.आईआईटी जैम परीक्षा 11 फरवरी, 2024, दिन रविवार को हो चुकी है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) ने JOAPS पोर्टल पर मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2024) रेस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है.

IIT JAM response sheet 2024: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स रिस्पॉन्स शीट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद, होमपेज पर, “उम्मीदवार अपनी JAM 2024 परीक्षा रिस्पॉन्स शीट पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा. इसके बाद, JAM 2024 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें. अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

IIT JAM Result 2023 Date Expected 22 March: कब जारी होगा रिजल्ट

आईआईटी जेएएम के रिजल्ट की बात करें तो भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास जल्द ही जेएएम का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैम परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी किया जाएगा. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल साइट पर सूचित किया जाएगा.

क्या है जैम परीक्षा

JAM का फुल फॉर्म ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स होता है. मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट साइंस प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाने वाली एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है. हर साल वैकल्पिक संस्थानों द्वारा आयोजित किए जाते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola