इंजीनियरिंग में IIT Bombay का दबदबा, यूनिवर्सिटी में JNU आगे, देखें IIRF रैंकिंग की पूरी लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Jun 2026 10:23 AM

विज्ञापन

IIT Bombay (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIRF Ranking 2026: देश के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के लिए IIRF रैंकिंग जारी की गई है. IIT Bombay, JNU और IIM अहमदाबाद जैसे संस्थान टॉप पर हैं.

विज्ञापन

IIRF Ranking 2026: देश के फेमस एजुकेशन इंस्टीट्यूट के लिए IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) Ranking 2026 जारी कर दी गई है. इस साल इंजीनियरिंग संस्थानों की रैंकिंग में Indian Institute of Technology Bombay ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं यूनिवर्सिटी कैटेगरी में Jawaharlal Nehru University शीर्ष स्थान पर रही. इसके अलावा University of Delhi और Jamia Millia Islamia भी देश के टॉप संस्थानों में शामिल रहे. वहीं मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में IIM अहमदाबाद टॉप पर है.

सेंट्रल यूनिवर्सिटी और IIT का दबदबा

IIRF रैंकिंग उच्च शिक्षा संस्थानों का रिव्यू शिक्षा की क्वालिटी, रिसर्च, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन, प्लेसमेंट, इंटरनेशनल आउटलुक और फ्यूचर में मिलने वाला अवसर जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर करती है. इस बार की रैंकिंग में IITs और सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दबदबा देखने को मिला.

IIRF Ranking की ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

इंजीनियरिंग में IIT Bombay टॉप पर 

इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग में Indian Institute of Technology Bombay पहले स्थान पर रहा. इसके बाद Indian Institute of Technology Delhi, Indian Institute of Technology Madras, Indian Institute of Technology Kharagpur और Indian Institute of Technology Kanpur को टॉप संस्थानों में जगह मिली है.

टॉप 10 IITs

रैंककॉलेज का नाम
1IIT बॉम्बे
2IIT दिल्ली
3IIT मद्रास
4IIT कानपुर
5IIT खड़गपुर
6IIT रुड़की
7IIT हैदराबाद
8IIT गुवाहाटी
9IIT BHU
10IIT इंदौर

यूनिवर्सिटी कैटेगरी में JNU सबसे आगे 

यूनिवर्सिटी रैंकिंग में Jawaharlal Nehru University ने पहला स्थान हासिल किया. अपनी रिसर्च की क्वालिटी, अकैडमिक माहौल और नेशनल-इंटरनेशनल पहचान के कारण JNU लगातार टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल रहा है.

IIR Ranking की पूरी लिस्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- Link

DU और जामिया भी टॉप संस्थानों में

JNU के अलावा  University of Delhi और Jamia Millia Islamia भी IIRF Ranking 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे. दोनों संस्थान अपनी क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं.

IIRF Ranking छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी चुनने में मदद करती है. इससे संस्थानों की एजुकेशन की क्वालिटी, प्लेसमेंट, रिसर्च और इंडस्ट्री कनेक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट?

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola