ePaper

Indo-Pak Conflict: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण CA और JMI समेत कई परीक्षाएं टलीं, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 10 May 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Indo-Pak Conflict, List Of Exams Postponed In India

Indo-Pak Conflict, List Of Exams Postponed In India

Indo-Pak Conflict: भारत-पाक तनाव के चलते देशभर में कई बड़ी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इसमें ICAI CA, HPCET, COMEDK UGET, HPSC और JMI की परीक्षाएं शामिल हैं. सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है और नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी.

विज्ञापन

Indo-Pak Conflict: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव का असर अब शैक्षणिक क्षेत्र में भी साफ नजर आने लगा है. सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते कई बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. प्रशासन और परीक्षा आयोजक संस्थाएं छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं. इसी कड़ी में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने भी बड़ा कदम उठाया है. ICAI द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल और इंटर जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. सीमा क्षेत्रों में हालात को देखते हुए अन्य शैक्षणिक संस्थान भी सतर्क हो गए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है. छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए अपडेट लेते रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

ये परीक्षाएं हुई स्थगित

1. ICAI CA परीक्षा स्थगित
ICAI ने देश में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए मई 2025 में होने वाली सीए फाइनल, इंटर और INTT AT परीक्षा के 9 से 14 मई तक के शेष पेपर स्थगित कर दिए हैं. नई तारीखें वेबसाइट पर घोषित होंगी.

2. HPCET 2025 स्थगित
भारत-पाक तनाव के चलते हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने 10-11 मई को प्रस्तावित HPCET 2025 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है. परीक्षा 15 केंद्रों और चंडीगढ़ में होनी थी.

3. COMEDK UGET 2025 स्थगित
भारत-पाक तनाव के कारण कर्नाटक के COMEDK UGET 2025 को 12 शहरों में स्थगित कर दिया गया है. नई तारीख comedk.org पर घोषित होगी.

4. HPSC परीक्षा स्थगित
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 11 मई को होने वाली कॉलेज कैडर सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान व भौतिकी) की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह फैसला भारत-पाक तनाव के मद्देनजर लिया गया।

5. JMI प्रवेश परीक्षा स्थगित
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने 10-11 मई को जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए अपनी प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. विश्वविद्यालय ने नई तारीखों के लिए छात्रों को वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी है.

Also Read: Operation Sindoor: तीन दोस्तों ने लिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट, 1984 NDA बैच में थें एकसाथ

Also Read: General Knowledge: अगर गिरे परमाणु बम, तो कैसे बचाएं जान? रेडिएशन से बचने के तरीके

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola