ePaper

HVF recruitment 2025 : हैवी व्हीकल फैक्ट्री ने मांगे जूनियर टेक्नीशियन के 1850 पदों पर आवेदन

Updated at : 24 Jun 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
IGI Aviation vacancy

IGI Aviation vacancy

नौकरी की तलाश करनेवाले युवाओ से हैवी व्हीकल फैक्ट्री ने जूनियर टेक्नीशियन पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन

HVF recruitment 2025 : हैवी व्हीकल फैक्ट्री, जो आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की एक इकाई है, ने फिक्स टेन्योर बेस कांट्रेक्ट के आधार पर जूनियर टेक्नीशियन के कुल 1850 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. कांट्रेक्ट की अवधि एक वर्ष की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है.

पदों का विवरण

जूनियर टेक्नीशियन (कांट्रेक्ट) के कुल 1850 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं, जिसमें ब्लैकस्मिथ के 17, कारपेंटर के 4, इलेक्ट्रीशियन के 186, इलेक्ट्रोप्लेटर के 3 पद शामिल हैं. जूनियर टेक्नीशियन एग्जामिनर के तहत इलेक्ट्रीशियन के 12, फिटर जनरल के 23, इलेक्ट्रॉनिक्स के 7, मशीनिस्ट के 21, वेल्डर के 4 पद हैं. अन्य पदों का विवरण जानने के लिए अधिसूचना देखें.

आवश्यक योग्यता

पद से संबंधित विषय में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग की ओर से जारी एनटीसी एवं एनएसी सर्टिफिकेट प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा : आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : LIC HFL Apprentice 2025 : एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिस के 250 पदों पर मौका

चयन प्रक्रिया

जूनियर टेक्नीशियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट एवं इंटरव्यू में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. विस्तार से जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.

मिलेगा अच्छा वेतन

हैवी व्हीकल फैक्ट्री में जूनियर टेक्नीशियन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का टेन्योर पीरियड के दौरान 21,000 रुपये व अन्य भत्ते प्रतिमाह दिये जायेंगे.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये अदा करने होंगे. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गयी है.
अंतिम तिथि : 19 जुलाई, 2025.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://oftr.formflix.org/Detailed_Advertisement.pdf

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola