HEC Recruitment: एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति जल्द, जानें कितना मिलेगा वेतन

Updated:
विज्ञापन
HEC Recruitment 2024

HEC Recruitment 2024

HEC Recruitment 2024: एचईसी में बड़े समय बाद सप्लाई कर्मियों के पदों के लिए बहाली निकाली गई है, ऐसे में जानें सिलेक्शन के बाद कितना होगा वेतन और इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

विज्ञापन

HEC Recruitment 2024: एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए कर्मियों से फॉर्म भरवाया गया है. जिसकी स्क्रूटनी व अन्य प्रक्रिया अंतिम चरण में है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जायेगी. वहीं अस्थायी कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके बाद सप्लाई कर्मियों को उनके कार्यस्थल में प्रवेश दिया जायेगा.

कितना होगा वेतन ?

एचइसी प्रबंधन लगभग 1450 सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति करेगा. जिसके लिए नियमावली भी बनायी गयी है. अस्थायी कर्मियों को इसका पालन करना होगा. उन्हें न्यूनतम वेतन 765.69 रुपये प्रतिदिन मिलेगा. वहीं एचइसी द्वारा अधिसूचित छुट्टियां मिलेंगी. प्रबंधन अपने हिसाब से अस्थायी कर्मियों से प्लांटों, कार्यालय व आवासीय परिसर में कार्य लेगा.

Also Read: Sarkari Naukri: राजस्थान में 25000 पदों पर बंपर बहाली, जल्द कर लें आवेदन

एचइसी की वित्तीय स्थिति खराब

एचइसी की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण प्रबंधन ने पिछले एक वर्ष से सप्लाई कर्मियों के उनके कार्यस्थल पर जाने पर रोक लगा दी है. जिसे लेकर सप्लाई कर्मियों ने आंदोलन भी किया था. बाद में प्रबंधन के आश्वासन के बाद सप्लाई कर्मियों ने मुख्यालय, प्लांटों में स्थायी कर्मियों, निदेशकों को प्रवेश करने दिया. सप्लाई कर्मियों का लगभग 27 माह का वेतन भी बकाया है.

Also Read: Singapore Scholarship: अब सिंगापुर में पढ़ना होगा और भी आसान, जानें इस खास स्कॉलरशिप के बारे में

Also Read: Bihar Success Story: घर-गृहस्थी संभालते हुए जारी रखी पढ़ाई, जानें बिहार की इस बेटी का IPS Officer बनने का सफर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola