IIT और IIM का Combo है 16 राज्य, BTech या MBA करने से पहले देखें लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Oct 2025 7:13 AM

विज्ञापन

Which State Has Both IIT and IIM (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

GK Question Which State Has Both IIT and IIM: वर्तमान में देश में कुल 23 IIT और 21 IIM हैं. यह देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं. भारत में केवल चार शहर ऐसे हैं, जहां IIT और IIM दोनों स्थित हैं. वहीं कम से कम 16 राज्य ऐसे हैं जहां IIT और IIM दोनों स्थित हैं. आइए, देखें इन 16 राज्यों की लिस्ट 

विज्ञापन

GK Question Which State Has Both IIT and IIM: एक तरफ तकनीक की पढ़ाई के लिए भारत में सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT माना जाता है. वैसे ही मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIM है. तकनीक और मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों की पहली पसंद हैं ये संस्थान. वर्तमान में देश में कुल 23 IIT और 21 IIM हैं. यह देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं. वहीं हाल ही में गुवाहाटी को शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक नया भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के वो कौन से राज्य हैं, जहां IIT और IIM दोनों हैं. 


Which State Has Both IIT and IIM: भारत के वो 16 राज्य जहां IIT IIM दोनों हैं

भारत में केवल चार शहर ऐसे हैं, जहां IIT और IIM दोनों स्थित हैं. वहीं कम से कम 16 राज्य ऐसे हैं जहां IIT और IIM दोनों स्थित हैं. आइए, देखें इन 16 राज्यों की लिस्ट 

राज्यIITIIM
आंध्र प्रदेशIIT तिरुपतिIIM विशाखापट्टनम
बिहारIIT पटनाIIM बोधगया
छत्तीसगढ़IIT भिलाईIIM रायपुर
गुजरातIIT गांधीनगरIIM अहमदाबाद
हिमाचल प्रदेशIIT मंडीIIM सिरमौर
कर्नाटकIIT धारवाड़IIM बैंगलोर
केरलIIT पलक्काडIIM कोझिकोड
ओडिशाIIT भुवनेश्वरIIM संबलपुर
पंजाबIIT रोपड़IIM अमृतसर
राजस्थानIIT जोधपुरIIM उदयपुर
तमिलनाडुIIT मद्रासIIM तिरुचिरापल्ली
उत्तर प्रदेशIIT कानपुर, IIT वाराणसीIIM लखनऊ
उत्तराखंडIIT रुड़कीIIM काशीपुर
पश्चिम बंगालIIT खड़गपुरIIM कोलकाता
झारखंडIIT धनबादIIM रांची

History Of IIT: आईआईटी की स्थापना कब हुई?  

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भारत में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों का एक नेटवर्क है. भारत में कुल 23 IITs हैं. इसकी स्थापना 1950 में की गई थी. ये संस्थान भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन हैं और प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1966 द्वारा शासित है. 

History of IIM: आईआईएम की स्थापना कब हुई?

भारतीय प्रबंधन संस्थान मैनजमेंट के लिए जाना जाता है. यह संस्थान केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित बिजनेस स्कूल हैं, जहां बिजनेस और मैनमेंट के विभिन्न कोर्स में यूजी, पीजी और डॉक्टरेट कराया जाता है. इसके साथ ही यहां MBA जैसे कोर्स भी कराए जाते हैं. IIM की स्थापना 1961 में हुई थी. 

यह भी पढ़ें- इस राज्य के पास है सबसे ज्यादा IIT, देखें आपके State का क्या है हाल 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola