क्या BIHAR पहले भी बिहार था? ऐतिहासिक पहचान जानकर चौड़ी हो जाएगी छाती

Bihar GK Trending Question 2025 in Hindi
Bihar GK Trending Question 2025: क्या आप जानते हैं बिहार का प्राचीन नाम मगध था? यह वही भूमि है जहां भगवान बुद्ध और महावीर ने जीवन का संदेश दिया. बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करना जरूरी है. ऐसी जानकारी न सिर्फ ज्ञान बढ़ाती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काम आती है.
Bihar GK Trending Question 2025 in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करंट अफेयर्स जरूरी है. बिहार सहित अन्य राज्यों से संबंधित जनरल नाॅलेज से सवाल महत्वपूर्ण माने जाते हैं. ये न केवल आपकी जनरल नॉलेज को मजबूत करेंगे बल्कि इन राज्यों की इतिहास, संस्कृति और धरोहर को भी जानने में मदद करेंगे. खासकर यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो Bihar GK Trending Question 2025 की जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.
बिहार का प्राचीन नाम क्या था?
बिहार का प्राचीन नाम का इतिहास काफी रोचक है. इस राज्य का प्राचीन नाम मगध था और यह प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था मगध, जो वर्तमान बिहार का हिस्सा था. यह क्षेत्र गौतम बुद्ध और महावीर जैसे महान व्यक्तियों की कर्मभूमि रहा है. मगध साम्राज्य ने भारतीय इतिहास में एक अहम भूमिका निभाई थी. बिहार राज्य का प्राचीन इतिहास में नाम मगध था. मगध भारत के सबसे शक्तिशाली जनपदों में शामिल था.
Bihar GK Trending Question 2025
बिहार से जुड़े अन्य प्रश्नों को देखा जाए तो यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटनायह हवाई अड्डा बिहार की राजधानी पटना में स्थित है और इसका IATA कोड ‘PAT’ है. यहां से देश और विदेश के लिए उड़ानें संचालित होती हैं. पटना उच्च न्यायालय देश के सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है. राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (National Judicial Academy), जो न्यायाधीशों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्य करती है, पटना में ही स्थित है.
क्या है बिहार के इस जिले की कहानी?
सासाराम (रोहतास जिला) सासाराम, जो रोहतास जिले में आता है, को शेर शाह सूरी की जन्मस्थली माना जाता है. यहां उनकी भव्य समाधि भी बनी हुई है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




