ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें परीक्षा की तैयारी

Updated at : 27 Feb 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Todays Current Affairs in Hindi 2025

करंट अफेयर्स की सांकेतिक तस्वीर (Todays Current Affairs in Hindi)

पढ़ें 20 से 26 फरवरी का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज और अपनी तैयारी का करें मूल्यांकन ...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है.

  1. फरवरी 2025 की 18 तारीख को ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के कितने साल पूरे हो गये?
    (क) पांच
    (ख) सात
    (ग) नौ
    (घ) आठ
  2. भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल 15 से 22 फरवरी तक आयोजित बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास कोमोडो में भाग लेने के लिए कौन से देश गया था?
    (क) इंडोनेशिया
    (ख) वियतनाम
    (ग) कंबोडिया
    (घ) थाईलैंड
  3. निम्न में से किस शहर में 18 और 19 फरवरी, 2025 को दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया?
    (क) भोपाल
    (ख) उदयपुर
    (ग) नैनीताल
    (घ) श्रीनगर
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सूरतगढ़ में किस वर्ष मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की थी ?
    (क) वर्ष 2015
    (ख) वर्ष 2018
    (ग) वर्ष 2019
    (घ) वर्ष 2023
  5. लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए द्वारा संचालित नाविका सागर परिक्रमा II भारतीय नौसेना के किस नौकायन पोत से की जा रही है?
    (क)आईएनएस विक्रांत
    (ख) आईएनएस नीलगिरी
    (ग) आईएनएस विराट
    (घ) आईएनएसवी तारिणी
  6. सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन भारत और किस देश का एक वार्षिक साझा सैन्य अभ्यास है?
    (क) ऑस्ट्रेलिया
    (ख) कतर
    (ग) जापान
    (घ) जर्मनी
  7. किस देश में हाल ही में प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
    (क) फिलीपींस
    (ख) ताइवान
    (ग) मलेशिया
    (घ) सिंगापुर
  8. फरवरी की किस तारीख को हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है?
    (क) 18 फरवरी
    (ख) 19 फरवरी
    (ग) 20 फरवरी
    (घ) 25 फरवरी
  9. किस देश को सिंगापुर में इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ एड्स टू मरीन नेविगेशन का उपाध्यक्ष चुना गया है?
    (क) बांग्लादेश
    (ख) भारत
    (ग) श्रीलंका
    (घ) मालदीव
  10. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 19 फरवरी को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया ?
    (क) 22वां
    (ख) 23वां
    (ग) 25वां
    (घ) 26वां

सही जवाब

1(ग), 2 (क), 3 (ख), 4(क), 5(घ), 6 (ग), 7(क), 8 (ग), 9 (ख), 10(क).

यह भी देखें : Weekly Current Affairs 2025 : 20 से 26 फरवरी का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

यह भी देखें : Career Guidance: नित नया सीखने की प्रवृत्ति में हैं सफलता के सूत्र

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola