Weekly Current Affairs Quiz 2024: पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज, अपनी तैयारी को करें मजबूत

Updated:
विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें…

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

विज्ञापन
  1. भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक किस शहर में आयोजित हुई?
    (क) न्यूयॉर्क
    (ख) बेंगलुरू
    (ग) नयी दिल्ली
    (घ) डलास
  2. बीते 31 मई को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले कमल किशोर सोन किस कैडर के आईएएस अधिकारी हैं?
    (क) बिहार कैडर
    (ख) यूपी कैडर
    (ग) गुजरात कैडर
    (घ) झारखंड कैडर
  3. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 6 जून 2024 को किस देश में आयोजित हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया?
    (क) सिंगापुर
    (ख) मलेशिया
    (ग) इंडोनेशिया
    (घ) थाईलैंड
  4. भारतीय नौसेना और किस देश की रॉयल नेवी के बीच जून के पहले सप्ताह में स्टाफ स्तर की बातचीत के छठे संस्करण का आयोजन किया गया?
    (क) यमन
    (ख) ईरान
    (ग) ओमान
    (घ) अमेरिका
  5. निम्न में से किस चिकित्सा संस्थान ने डब्ल्यूएचओ की ओर से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए दिया जानेवाला वर्ष 2024 का नेल्सन मंडेला पुरस्कार जीता है?
    (क) एनसीडीसी
    (ख) निमहांस
    (ग) एम्स
    (घ) विमहंस
  6. किस आईआईटी में हाल ही में डीआरडीओ की ओर से पहली बार सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की गयी है?
    (क) आईआईटी दिल्ली
    (ख) आईआईटी खड़गपुर
    (ग) आईआईटी गुवाहाटी
    (घ) आईआईटी कानपुर
  7. जून की किस तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?
    (क) 1 जून
    (ख) 3 जून
    (ग) 5 जून
    (घ) 7 जून
  8. भारत को 2023-24 में किस देश से सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ?
    (क) सिंगापुर
    (ख) जापान
    (ग) फ्रांस
    (घ) चीन
  9. क्लॉडिया शीनबॉम हाल ही में किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गयी हैं?
    (क) ब्राजील
    (ख) मेक्सिको
    (ग) कोलंबिया
    (घ) बोलीविया
  10. नासा चंद्रमा के लिए एक मानकीकृत समय प्रणाली विकसित करने के लिए किस अंतरिक्ष एजेंसी के साथ काम कर रहा है?
    (क) जाक्सा
    (ख) इसरो
    (ग) रोस्कोस्मोस
    (घ) ईएसए

सही जवाब
1(ग), 2(घ), 3 (क), 4(ग), 5(ख), 6(घ), 7(ग), 8 (क), 9 (ख), 10 (घ).

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola