ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : परीक्षा में सफलता के लिए करेंट अफेयर्स क्विज को बनाएं तैयारी की हिस्सा

Updated at : 23 Sep 2024 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज के साथ आप अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ा कर अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. यह करेंट अफेयर्स क्विज यूपीएससी से लेकर एसएससी सीजीएल तक कई परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकता है...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. उत्तर प्रदेश के किस शहर में हाल ही में सेमीकॉन इंडिया 2024 का आयोजन किया गया?
    (क) गाजियाबाद
    (ख) लखनऊ
    (ग) ग्रेटर नोएडा
    (घ) कानपुर
  2. बीते 11 सितंबर को दूसरे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मीडिया सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था?
    (क) नयी दिल्ली
    (ख) बोध गया
    (ग) गोरखपुर
    (घ) कौशांबी
  3. मसूरी में हाल ही में किस देश के सिविल सेवकों के लिए 33वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है?
    (क) इंडोनेशिया
    (ख) श्रीलंका
    (ग) कंबोडिया
    (घ) मालदीव
  4. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
    (क) 15
    (ख) 16
    (ग) 20
    (घ) 29
  5. निम्न में से कौन केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नये पूर्णकालिक अध्यक्ष बने हैं?
    (क) राजेश वर्मा
    (ख) राजीव कुमार
    (ग) हरीश दुदानी
    (घ) ज्ञानेश कुमार
  6. सितंबर के पहले सप्ताह में दूसरा भारत-जापान वित्त संवाद कहां आयोजित किया गया था?
    (क) योकोहामा
    (ख) नागोया
    (ग) ओसाका
    (घ) टोक्यो
  7. डीआरडीओ ने हाल ही में अग्नि सीरीज की कौन सी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
    (क) अग्नि-3
    (ख) अग्नि-4
    (ग) अग्नि-5
    (घ) अग्नि-6
  8. हर वर्ष 7 सितंबर को मनाये जानेवाले अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस की शुरुआत कब हुई थी?
    (क) वर्ष 2015 में
    (ख) वर्ष 2018 में
    (ग) वर्ष 2019 में
    (घ) वर्ष 2021 में
  9. अब्देल मदजिद तेब्बोने हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किये गये हैं?
    (क) लीबिया
    (ख) मोरक्को
    (ग) ट्यूनीशिया
    (घ) अल्जीरिया
  10. निम्न में से किस बैंक ने बीते दिनों आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम का तीसरा संस्करण लॉन्च किया है?
    (क) भारतीय स्टेट बैंक
    (ख) पंजाब नेशनल बैंक
    (ग) बैंक ऑफ बड़ौदा
    (घ) बैंक ऑफ इंडिया

सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3(घ), 4(घ), 5(क), 6(घ), 7 (ख), 8 (ग), 9 (घ),10(क).

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2024 : पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स

इसे भी पढ़ें : Career Story : स्क्रीनप्ले राइटिंग में लिखें अपना फ्यूचर

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola