ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

Updated at : 16 Sep 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें. यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज यूपीएससी से लेकर एसएससी सीजीएल तक कई परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकता है...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

1. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर किस शहर में अत्याधुनिक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया?  
(क) बक्सर
(ख) पटना
(ग) राजगीर
(घ) भागलपुर

2. निम्न में से किस शहर में ‘सशक्त और सुरक्षित भारत: सशस्त्र बलों का परिवर्तन’ विषय पर संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया था?
(क) लखनऊ
(ख) देहरादून
(ग) कोल्लम
(घ) कोच्चि

3. भारत और यूनेस्को ने बीते 6 सितंबर को किस में देश में मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) के 2024 संस्करण का आयोजन किया?
(क) इटली
(ख) ऑस्ट्रिया
(ग) फ्रांस
(घ) सिंगापुर

4. भारतीय नौसेना के किस युद्धपोत ने भूमध्य सागर में स्पेनिश नौसेना के जहाज अटालाया के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) किया?
(क) आईएनएस विक्रांत
(ख) आईएनएस तुशील
(ग) आईएनएस तमाला
(घ) आईएनएस तबर

5. भारत वर्तमान में मादक पेय निर्यात के मामले में दुनिया में किस स्थान पर है?
(क) 35वें
(ख) 38वें
(ग) 40वें
(घ) 41 वें

6. उत्तर प्रदेश के किस शहर में हाल ही में 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन किया गया ?
(क) गोरखपुर
(ख) वाराणसी
(ग) लखनऊ
(घ) नोएडा  

7. गृह मंत्रालय ने निम्न में से किसे दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्‍त किया है?
(क) धर्मेंद्र
(ख) अमृतलाल मीणा
(ग) टीवी सोमनाथ
(घ) नरेश कुमार

8. वर्ष 2024 के रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड के विनर के रूप में चुने गये एनिमेटर हयाओ मियाजाकी किस देश से हैं?  
(क) रूस
(ख) जापान
(ग) चीन
(घ) फिलीपींस

9. निम्न में से किस शहर में हाल ही में जिला न्यायपालिका के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया?
(क) भोपाल
(ख) पुणे
(ग) नयी दिल्ली
(घ) जयपुर  

10. बीते दिनों आयोजित किया गया डूरंड कप किस खेल से संबंधित है?
(क) फुटबॉल
(ख) हॉकी
(ग) क्रिकेट
(घ) वॉलीबॉल

सही जवाब
1 (ग), 2(क), 3(ग), 4(घ), 5(ग), 6(ग), 7(क), 8 (ख), 9(ग), 10 (क).

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2024 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से करें अपनी तैयारी को मजबूत

इसे भी पढ़ें : AIMA MAT December 2024 : मैट दिसंबर 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 600 से अधिक बिजनेस स्कूलों में बनेगी प्रवेश की राह

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola