UPSC Current Affairs: प्रीलिम्स में सिर्फ एक महीने बाकी, ये करेंट अफेयर्स के सवाल हो सकते हैं मददगार

करेंट अफेयर्स की सांकेतिक तस्वीर (Todays Current Affairs in Hindi)
UPSC Current Affairs: UPSC प्रीलिम्स 2025 अब नजदीक है और इस अंतिम चरण की तैयारी में करेंट अफेयर्स की भूमिका सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. हर साल परीक्षा में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं, जो अभ्यर्थियों की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं. इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे जरूरी करेंट अफेयर्स प्रश्न लेकर आए हैं, जो आपकी तैयारी को और मज़बूती दे सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में उतरने में मदद करेंगे.
UPSC Current Affairs: UPSC Prelims 2025 अब बिल्कुल करीब है – परीक्षा में महज एक महीना बाकी है. ऐसे में तैयारी के अंतिम चरण में करेंट अफेयर्स की अहमियत और भी बढ़ जाती है. हर साल प्रीलिम्स परीक्षा में करेंट अफेयर्स से जुड़े सवालों की संख्या अच्छी-खासी होती है, जो परीक्षा का रुख तय कर सकती है. यदि आप सफल उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो यह वक्त है देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं, सरकारी योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और विज्ञान-तकनीक से जुड़े विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करने का. इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं 10 बेहद अहम करेंट अफेयर्स प्रश्न, जो आगामी प्रीलिम्स परीक्षा में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. इन्हें न सिर्फ याद कर लें, बल्कि इनके पीछे की पृष्ठभूमि को भी समझें, ताकि आप हर विकल्प को आत्मविश्वास के साथ एनालाइज कर सकें.
1. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश की वस्तुओं पर 104% टैरिफ लगाने की घोषणा की है?
Ans. चीन
2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग पर समझौता हुआ है?
Ans. इजराइल
3. हाल ही में वित्तीय सेवा विभाग ने “एक राज्य, एक आरआरबी” पहल के तहत कितने आरआरबी के विलय की घोषणा की है?
Ans. 26
4. हाल ही में बांग्लादेश ने किसके साथ गैर-सैन्य अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए ‘आर्टेमिस समझौते’ पर हस्ताक्षर किया है?
Ans. NASA
5. हाल ही में किस तारीख को भारत में ‘सीआरपीएफ शौर्य दिवस’ मनाया गया है?
Ans. 09 अप्रैल
6. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन दिवसीय बैठक कहां आयोजित हुई है?
Ans. मुंबई
7. हाल ही में भारत और किस देश के सर्वोच्च न्यायालयों ने न्यायिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
Ans. नेपाल
8. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ मनाया जाता है?
Ans. 10 अप्रैल
9. हाल ही में भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता का 13वां संस्करण आयोजित किया है?
Ans. लंदन में
10. त्र्यंबकेश्वर भारत के किस राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है?
Ans. महाराष्ट्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




