ePaper

Trending Quiz 2025: पहले BRIC के नाम से जाना जाता था BRICS, 3 बार भारत कर चुका है मेजबानी, जानें पूरी कहानी

Updated at : 07 Jul 2025 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
Trending Quiz 2025 BRICS

Trending Quiz 2025 BRICS

Trending Quiz 2025: BRICS, जिसे शुरुआत में BRIC कहा जाता था, अब दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं का शक्तिशाली समूह बन चुका है. भारत ने BRICS शिखर सम्मेलन की अब तक तीन बार मेजबानी की है. अगर आप करेंट अफेयर्स या क्विज़ की तैयारी कर रहे हैं, तो BRICS से जुड़ी ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की है.

विज्ञापन

Trending Quiz 2025 in Hindi: क्या आप जानते हैं कि आज जिस समूह को हम BRICS के नाम से जानते हैं, वह शुरुआत में BRIC था? जी हां, एक ऐसा समूह जिसने दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाकर वैश्विक राजनीति और व्यापार में बड़ा बदलाव किया. यह टॉपिक अक्सर क्विज, प्रतियोगी परीक्षाओं और करेंट अफेयर्स में पूछा जाता है. आइए जानते हैं BRICS (BRICS in Hindi) से जुड़ी पूरी कहानी और भारत की भूमिका के बार में.

Trending Quiz 2025: BRICS क्या है?

BRICS पांच देशों – Brazil, Russia, India, China, South Africa – का एक समूह है जो दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

  • शुरुआत: 2006 में (BRIC के रूप में)
  • South Africa: 2010 में शामिल हुआ, जिसके बाद नाम बना BRICS
  • उद्देश्य: आर्थिक सहयोग, बहुपक्षीय व्यापार, वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त समाधान.

इसे भी पढ़ें- Most Popular BTech Branches 2025: बीटेक की ये ब्रांच हैं सबसे बेस्ट, किसी एक में मिला Admission तो बदल जाएगी दुनिया!

Trending Quiz 2025: भारत की मेजबानी कब-कब?

भारत अब तक तीन बार BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है-

वर्षमेजबानी शहरविषय
2012नई दिल्लीGlobal Stability
2016गोवाBuilding Responsive Economy
2021वर्चुअल (COVID के कारण)Intra-BRICS Cooperation

यह भी पढ़ें- Sleep Champion of the Year: 9 घंटे की नींद से कमाए 9 लाख! पढ़ाई की नहीं, इस वजह से चर्चा में आई UPSC स्टूडेंट

Trending Quiz 2025: क्यों बना था BRIC?

2001 में अर्थशास्त्री Jim O’Neill ने यह शब्द दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि ये चार देश (BRIC) दुनिया की अर्थव्यवस्था को अगले दशकों में तेजी से आगे बढ़ाएंगे.

BRICS in Hindi: रोचक तथ्य

  • BRICS का बैंक New Development Bank (NDB) है.
  • BRICS की पहली बैठक 2006 (Russia में) हुई थी.
  • सभी सदस्य G20 का हिस्सा हैं.
  • 2010 में South Africa जुड़ा.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola