ePaper

Today In History 25th February: ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन

Updated at : 25 Feb 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Today In History 1st March

Today In History 1st March

Today In History 25th February: आज के दिन ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ था. साथ ही जानें इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में.

विज्ञापन

Today In History 25th February: क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है, तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई वर्ष लग गये. हालांकि, उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं. पच्चीस फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए. उनकी रन संख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके औसत को आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया है. ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 1928 से 1948 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में प्रत्येक पारी में 100 रन बनाते हुए कुल 19 शतक बनाए. वर्ष 1930 में इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में उन्होंने 334 रन के व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया. यह रिकॉर्ड बाद में तोड़ दिया गया, लेकिन उस समय एक पारी में तिहरा शतक लगाना उनके लिए सपने जैसा था. उन्होंने 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 304 रन बनाकर इस कारनामे को एक बार फिर अंजाम दिया था. 25 फरवरी 2020 को मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. लगभग तीन दशक तक शासन करने वाले मुबारक को देश में 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा था. प्रदर्शन के दौरान लगभग 900 प्रदर्शनकारियों की मौत को रोक पाने में विफल रहने पर जून 2012 में उन्हें उनके पूर्व सुरक्षा प्रमुख के साथ दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. दोनों ने इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और इसके बाद 2014 में दोनों को बरी कर दिया गया था. अप्रैल 2011 में गिरफ्तारी के बाद से मुबारक ने लगभग छह साल अस्पताल में बिताए.

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए.
  • 1894 : आध्यात्मिक गुरु मेहर बाबा का जन्म.
  • 1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया.
  • 1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया.
  • 1986 : फिलीपीन में 20 वर्ष तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गये. उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली.
  • 1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया.
  • 1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के 22 जवान और पांच नागरिकों की मौत.
  • 2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन.
  • 2020 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन.
  • 2022 : इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत और कई घायल.
  • 2024 : बुर्किनो फासो के उत्तरी क्षेत्र में प्रार्थना सभा पर हमले में 15 लोगों की मौत.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

Also Read: Success Story: राशन दुकानदार की बेटी बनी पायलट, सपनों की उड़ान के लिए पिता ने बेच दी थी जमीन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola